भाषा बदलें

    Bigg Boss17
    Photo Source - Twitter

    Bigg Boss17: ऐश्वर्या और नील का विक्की से होगा बड़ा झगड़ा, जाने डिटेल

    Last Updated: 1 नवम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Bigg Boss17 शुरू हो चुका है और घर जंग का अखाड़ा बन गया है। विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच हाल ही में झगड़ा हुआ है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। यह झगड़ा नॉमिनेशन टास्क के दौरान ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद से विक्की जैन ऐश्वर्या को कुछ कहते हैं, जिससे वह भड़क जाती हैं और दोनों के बीच काफी बहस हो जाती है। की लेटेस्ट प्रोमो में आप यह देखेंगे कि विक्की जैन ऐश्वर्या को नॉमिनेट कर रहे हैं।

    Bigg Boss17 नील के कंपैरिजन में बहुत वीक-

    जिसके बाद वह रीजन देते हुए कहते हैं कि मुझे नील के कंपैरिजन में वह बहुत वीक लगती है। इसके बाद नील भट्ट कहते हैं कि तू है कौन बोलने वाला, ऐश्वर्या और नील का विक्की जैन से झगड़ा बढ़ता ही जाता है। एक ओर विक्की जैन ने ऐश्वर्या को नॉमिनेट किया, तो वही ऐश्वर्या और नील ने विक्की जैन को नॉमिनेट कर दिया। इस प्रोमो वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि नॉमिनेशन में बवाल होने वाला है।

    ये भी पढ़ें- Rapper Badshah को महाराष्ट्र पुलिस ने किया समन, जानिए पूरा मामला

    ऐश्वर्या और विक्की के बीच बहस बाजी-

    इससे पहले भी ऐश्वर्या और विक्की के बीच बहस बाजी हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 17 में इन दिनों विकी और ऐश्वर्या के बीच झगड़ा चल रहा है। वहीं दूसरी और अभिषेक और समर्थ के बीच भी बहस देखने को मिलेगी। यह बहस इशा मालवीय को लेकर है, ऐसे में यह देखना होगा कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान आज घर में क्या बवाल मचेगा।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss17 का हिस्सा बने सोहेल और अरबाज़ खान हुए ट्रोल, लोग बोले…