Russian Oil Tanker U-Turn
    Photo Source - Google

    Russian Oil Tanker U-Turn: पश्चिम एशिया में जंग और होर्मुज जलसंधि के बंद होने से भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर जो संकट मंडरा रहा था, उसके बीच एक राहत भरी खबर आई है। एक रूसी तेल टैंकर जो चीन की तरफ जा रहा था, वह बीच समुद्र में ही पलट गया और अब भारत की ओर बढ़ रहा है। यह खबर उस वक्त आई है, जब भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हर मोर्चे पर जुटा हुआ है।

    कौन सा जहाज और कहां से कहां गया?

    रूसी तेल टैंकर Aqua Titan जनवरी में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से तेल लेकर रवाना हुआ था और शुरुआत में यह चीन के रिझाओ बंदरगाह की ओर जा रहा था। लेकिन मार्च के मध्य में जब यह जहाज दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री इलाके में था तभी इसने रास्ता बदल लिया। अब यह जहाज 21 मार्च को भारत के न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर पहुँचने वाला है। जहाज की आवाजाही पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट ने इस बदलाव की पुष्टि की है।

    क्यों हुआ यह बदलाव?

    28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद होर्मुज जलसंधि बंद हो गई, जिससे दुनिया भर में तेल आपूर्ति बाधित हो गई। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से मँगाता है। इस संकट के बाद भारत ने एक तरफ ईरान से कूटनीतिक बातचीत की जिसके नतीजे में भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति मिली। दूसरी तरफ रूस से तेल आयात बढ़ाने की कोशिशें भी तेज कर दी गईं। इसी रणनीति का नतीजा है, कि चीन जाने वाला यह रूसी तेल टैंकर अब भारत आ रहा है।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Joe Kent? US के काउंटरटेररिज्म डायरेक्टर, जिन्होंने ईरान जंग के कारण दिया इस्तीफा

    भारत की ऊर्जा कूटनीति रंग ला रही है-

    यह घटना अकेली नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों में भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई मोर्चों पर काम किया है। ईरान से हरी झंडी मिली, रूस से तेल का रास्ता खुला और अब बीच रास्ते से टैंकर का रुख बदलना यह बताता है, कि भारत की कूटनीतिक कोशिशें धीरे-धीरे रंग ला रही हैं। होर्मुज बंद होने से जो दबाव बना था, उसे कम करने में ये सारे कदम मिलकर मदद कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Ali Larijani? ईरान के असली ताकतवर नेता जिनको मारने का दावा कर रहा इज़राइल

    भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है और ऐसे संकट के दौर में हर टैंकर का भारतीय बंदरगाह पर पहुंचना करोड़ों लोगों की रसोई और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए राहत की बात है।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।