Ali Larijani: इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने दावा किया है, कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारिजानी रात भर चले हवाई हमले में मारे गए हैं। लारिजानी को तेहरान का असली शासक और सबसे प्रभावशाली सत्ता दलाल माना जाता था। हालांकि ईरान की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।
कौन थे Ali Larijani-
अली लारिजानी ईरान की राजनीति में कोई साधारण नाम नहीं थे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख के तौर पर वो देश की सबसे अहम नीतियों को आकार देने वाले व्यक्ति थे। उन्हें तेहरान की सत्ता का असली केंद्र माना जाता था, जो पर्दे के पीछे से बड़े फैसले लेते थे। हाल ही में वो उस वजह से भी सुर्खियों में आए थे क्योंकि उन पर मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाने की प्रक्रिया को रोकने का आरोप लगाया जा रहा था।
इज़राइल का दावा-
इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने घोषणा की, कि रात भर चले हवाई हमले में अली लारिजानी को मार गिराया गया है। इज़राइल की तरफ से यह दावा बेहद आत्मविश्वास के साथ किया गया है। यह वही लारिजानी हैं, जिन्होंने हाल ही में ईरानी राजकीय टेलीविजन पर अमेरिका और इज़राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था ,कि ईरान खामेनेई की मौत का बदला लेकर रहेगा और ट्रंप को चैन से नहीं बैठने देगा।
ईरान की खामोशी-
इज़राइल के इस बड़े दावे के बावजूद ईरान की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तेहरान ने न तो लारिजानी की मौत की पुष्टि की है और न ही इसे नकारा है। यह खामोशी अपने आप में कई सवाल खड़े करती है। ईरान अक्सर बड़े नुकसान की खबरों को तुरंत नकारता रहा है, लेकिन इस बार की चुप्पी बेहद असामान्य है।
ये भी पढ़ें- जानिए कैसे 12 साल की लड़की ने खरीदी दुकान, मां को दी नौकरी, नन्ही बॉस की कहानी वायरल
बदलती जा रही है ईरानी सत्ता की तस्वीर-
पिछले कुछ हफ्तों में ईरान की सत्ता के ढांचे पर एक के बाद एक बड़े वार हुए हैं। 28 फरवरी को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई उसी हमले में मारे गए, जिसमें उनकी पत्नी, साले और सैन्य प्रमुख भी मारे गए। अब अगर लारिजानी की मौत की पुष्टि होती है, तो ईरान एक साथ अपने दो सबसे ताकतवर नेताओं को खो चुका होगा। ऐसे में यह सवाल और भी बड़ा हो जाता है, कि आगे ईरान की बागडोर कौन थामेगा।
ये भी पढ़ें- 400 से ज्यादा जानें गईं, Afghanistan के अस्पताल पर Pakistan के खतरनाक हमले का वीडियो वायरल



