Tata Sierra Jubilee Edition
    Photo Source - Google

    Tata Sierra Jubilee Edition: भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी Tata Sierra Jubilee Edition लॉन्च कर दी है। यह नया एडिशन उन लोगों के लिए लाया गया है, जो अपनी SUV को ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं, लेकिन इंजन या परफॉर्मेंस में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है।

    कंपनी ने Sierra Jubilee Edition को तीन अलग-अलग एक्सेसरी पैक्स में पेश किया है, जिनमें अलग-अलग जरूरतों और बजट वाले ग्राहकों के लिए कई नए स्टाइलिंग और कन्वीनियंस एक्सेसरीज शामिल की गई हैं।

    Sierra Jubilee Edition में क्या है नया?

    नई Jubilee Edition में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। यानी इंजन, पावर और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले जैसा ही रहेगा। कंपनी ने केवल एक्सेसरीज और प्रीमियम टच जोड़कर SUV को और ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की है। यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है जब Sierra की भारतीय बाजार में डिलीवरी शुरू हुए करीब छह महीने हो चुके हैं।

    Tata Sierra Jubilee Edition के तीन पैक्स-

    वेरिएंटशुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)प्रमुख फीचर्स
    Smart+ Jubilee Edition₹11.99 लाख10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, Wireless Android Auto और Apple CarPlay, रियर पार्किंग कैमरा, रूफ रेल्स, लेदरेट सीट्स, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम
    Pure Jubilee Edition₹13.39 लाखफ्रंट और रियर डैशकैम, रूफ रेल्स, पार्सल ट्रे, मैग्नेटिक सनशेड्स, लेदरेट सीट कवर, लेदरेट स्टीयरिंग व्हील कवर, एक्सटीरियर क्लैडिंग पैकेज
    Adventure Jubilee Edition₹16.19 लाखSierra ROQ एक्सेसरी किट, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, हुड स्कूप, विंडो लाइन और व्हील आर्च क्लैडिंग, बॉडी डेकल्स, फ्रंट और रियर डैशकैम

    लॉन्च के छह महीने बाद कैसी रही Sierra की बिक्री?

    Tata Sierra को लॉन्च से पहले ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसकी बुकिंग भी काफी चर्चा में रही। हालांकि, बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी को अभी भी इस सेगमेंट में अपनी मजबूत जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

    जनवरी से जून 2026 के बीच Tata Motors ने Sierra की 43,420 यूनिट्स की होलसेल डिस्पैच की हैं। यानी हर महीने औसतन 7,237 यूनिट्स बाजार में भेजी गईं। वहीं दिसंबर 2025 में बिक्री की शुरुआत के दौरान 291 यूनिट्स डिस्पैच हुई थीं। दिसंबर 2025 से जून 2026 तक Sierra की कुल होलसेल बिक्री 43,711 यूनिट्स रही है।

    Creta और Seltos के मुकाबले Sierra कहां खड़ी है?

    अगर इसी अवधि के दूसरे लोकप्रिय SUV मॉडल्स पर नजर डालें तो तस्वीर बिल्कुल अलग दिखाई देती है। Hyundai Creta अभी भी इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है। उसके बाद Maruti Victoris, Kia Seltos, Toyota Hyryder और Maruti Grand Vitara का नंबर आता है। Sierra फिलहाल इन सभी से पीछे है।

    ये भी पढ़ें- Kia Seltos GTX(O) और X-Line(O) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

    क्या Jubilee Edition बढ़ाएगी Sierra की डिमांड?

    भारतीय SUV बाजार में प्रतिस्पर्धा पहले से कहीं ज्यादा कड़ी हो चुकी है। ऐसे में Tata Motors ने Jubilee Edition के जरिए उन ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है, जो बिना किसी आफ्टरमार्केट मॉडिफिकेशन के अपनी SUV को ज्यादा प्रीमियम लुक देना चाहते हैं। हालांकि इसमें इंजन या परफॉर्मेंस से जुड़ा कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नए एक्सेसरी पैक्स इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा, कि क्या यह नया एडिशन Sierra की बिक्री को नई रफ्तार दे पाता है या फिर Creta और Seltos जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वियों का दबदबा बरकरार रहेगा।

    ये भी पढ़ें- Tata Sierra EV vs Hyundai Creta Electric: फीचर्स से कीमत तक जानिए दोनों में कौन है ज्यादा दमदार

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।