NASA Night-Time Map of Bihar: रात के अंधेरे में कौन सी जगह सबसे ज़्यादा जगमगाती है? अगर यह सवाल पूछा जाए तो शायद आप न्यूयॉर्क, दुबई या टोक्यो का नाम लें। लेकिन NASA के एक नए नक्शे ने दुनिया को चौंका दिया है। 16 अप्रैल को जारी इस ग्लोबल नाइट-टाइम मैप में बिहार और उत्तर प्रदेश दुनिया के सबसे ज़्यादा रोशन इलाकों में शामिल हैं। इस नक्शे को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की हैरानी और मज़ेदार प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया।
16 लाख सैटेलाइट तस्वीरें-
यह नक्शा कोई साधारण तस्वीर नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट के शोधकर्ता तियान ली और झे झू ने 2014 से 2022 के बीच 9 साल में ली गई करीब 16 लाख सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया। इसके लिए VIIRS यानी विज़िबल इंफ्रारेड इमेजिंग रेडियोमीटर सूट का इस्तेमाल किया गया। नक्शे में सोने के रंग में दिखने वाले इलाके वे हैं जहाँ रात की रोशनी बढ़ी है और बैंगनी रंग वे जगहें हैं जहाँ रोशनी घटी या कम रही।
Earth isn’t just getting brighter—some areas are brightening and others are dimming because of changes in nighttime lights.
— NASA Earth (@NASAEarth) April 16, 2026
The finding comes from analyzing 1.16 million NASA satellite images taken every night for nine years. pic.twitter.com/1kFso4QE1k
भारत, चीन और मध्यपूर्व सोने में चमके-
नक्शे में भारत, चीन, मध्यपूर्व और मध्य अमेरिका के बड़े हिस्से सुनहरे रंग में दिखते हैं जो रात की रोशनी में भारी बढ़ोतरी का संकेत है। वहीं यूरोप के ज़्यादातर हिस्से बैंगनी रंग में हैं यानी वहाँ रोशनी घटी है। लेकिन इन सब वैश्विक तथ्यों के बावजूद सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा चर्चा बिहार की रही।
बिहार हीरे की तरह चमक रहा है-
जैसे ही यह नक्शा वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाएँ देखने लायक रहीं। एक यूज़र ने लिखा, “बिहार हीरे की तरह चमक रहा है।” दूसरे ने कहा, “बिहार की प्रति व्यक्ति बिजली खपत की स्टडी होनी चाहिए, एक तारे की तरह जगमगा रहा है।” एक और यूज़र ने हैरानी जताते हुए पूछा, “रुको… बिहार दुनिया के सबसे रोशन इलाकों में से एक है?” किसी ने चुटकी ली, “बिहार, ज्ञान की भूमि, सबसे रोशन है।” कुछ लोगों ने तो दिल्ली से तुलना करते हुए पूछा, “बिहार दिल्ली से भी ज़्यादा रोशन कैसे है?” और एक ने मज़ाक में कहा, “मेरा घर चमक रहा है।”
ये भी पढ़ें- बीच उड़ान में आई बीपिंग आवाज़, क्रू ने माना बम का खतरा, फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट
क्या बताता है यह नक्शा-
यह नक्शा बताता है, कि पिछले एक दशक में बिहार में बिजली पहुंच में ज़बरदस्त सुधार हुआ है। जो राज्य कभी बिजली संकट के लिए जाना जाता था, आज वह रात में सैटेलाइट से दिखने वाले सबसे रोशन इलाकों में है। यह विकास की एक उज्जवल कहानी है, भले ही इस पर हंसना और मज़ाक करना जारी रहे।
ये भी पढ़ें- ईरान की नौसेना ने भारतीय ऑइल टैंकर पर क्यों किया हमला? 20 लाख बैरल तेल से लदे थे जहाज



