Viral Video: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। त्रिशूल चौक पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी और इसी दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर अचानक रफ्तार बढ़ा दी। हड़बड़ी में उसने बाइक को इतनी तेजी से मोड़ा, कि पीछे बैठी उसकी पत्नी का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर जा गिरी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही, कि पति ने रुककर यह तक नहीं देखा, कि पत्नी को चोट तो नहीं लगी। वह बस बाइक भगाकर मौके से निकल गया।
चेकिंग ड्राइव का मकसद-
पुलिस उस दिन बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों और हेलमेट न पहनने वाले बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चला रही थी। जब पुलिसकर्मियों ने इस बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया और पुलिस से बचने के लिए अचानक बाइक घुमा दी। शायद उसे लगा कि चालान या पूछताछ से बच जाएगा, लेकिन उसकी इस जल्दबाजी की कीमत उसकी पत्नी को सड़क पर गिरकर चुकानी पड़ी।
देखें वीडियो-
Shocking news 🚨
Uttarakhand,In his attempt to flee from the police at the checkpoint, he ended up causing his own wife to fall off the motorcycle. https://t.co/S0reB0IEUO
— Sambhawam🚩 (@hinduvision1) October 17, 2026
मदद के लिए दौड़े पुलिसकर्मी-
महिला के गिरते ही पुलिसकर्मी तुरंत उसकी तरफ दौड़े और उसे संभाला। वहीं मौके पर मौजूद एक राहगीर ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग वीडियो देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई बाइक सवार की लापरवाही पर गुस्सा जता रहा है, तो कोई कह रहा है, कि जो इंसान अपनी पत्नी को सड़क पर गिरा देखकर भी न रुके, उससे जिम्मेदारी की क्या उम्मीद की जाए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: लाइव कैमरे पर थप्पड़, कनाडाई स्ट्रीमर और भारतीयों में भिड़ंत
महिला ने क्या बताया-
अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद महिला से पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि उसे कोई चोट नहीं आई है। राहत की बात यह रही, कि इतनी तेज रफ्तार में गिरने के बावजूद वह सुरक्षित रही। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग की और उसके बाद उसे सुरक्षित घर भेज दिया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: रात में लड़की बनकर महाराष्ट्र में निकला लड़का, लोगों ने घूरा और एक ने हद…



