Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो, जिसमें एक बेटी अपनी मां के हाथ के अचार के बारे में बात कर रही है, इस पर किसी का दिल पसीजना चाहिए था। लेकिन एक महिला ने इस वीडियो में कुछ और ढूंढा एक खुला बटन और बस यहीं से शुरू हुआ वह विवाद जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी। रिटायर्ड एयर फोर्स ऑफिसर और कंटेंट क्रिएटर अंजनी मिश्रा को उस महिला ने बॉडी शेम किया और जब अंजनी ने जवाब दिया, तो ट्रोल ने और भी अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए।

    सस्ती पॉपुलैरिटी की ज़रूरत नहीं-

    अंजनी मिश्रा ने इस पूरी घटना पर एक वीडियो बनाया जो वायरल हो गया। वीडियो की शुरुआत ही एक तीखी टिप्पणी से होती है, “ऐसी दुनिया में जहां महिलाएं एक-दूसरे का साथ नहीं देतीं, वहां कुछ महिलाएं दूसरों को शालीनता सिखाने में लगी हैं।” उन्होंने बताया, कि उन्होंने ट्रोल को साफ कहा, “मेरे जैसे कैलिबर, एक रिटायर्ड एयर फोर्स ऑफिसर को इंस्टाग्राम पर खुद को बेचकर पॉपुलर होने की ज़रूरत नहीं। मैं सस्ती लोकप्रियता नहीं चाहती।” इसके बाद उन्होंने उस अकाउंट को “harassment and bullying” के लिए रिपोर्ट कर दिया।

    ट्रोल ने डिलीट किए सारे कमेंट-

    जैसे ही अंजनी ने पलटकर जवाब दिया और रिपोर्ट करने की बात कही, उस महिला ने तुरंत अपने सभी कमेंट डिलीट कर दिए और इससे भी मज़ेदार बात, वह महिला अब अंजनी को फॉलो करने लगी। यह नतीजा बताता है, कि ट्रोल्स को जब मुंहतोड़ जवाब मिलता है, तो उनकी हिम्मत तुरंत जवाब दे देती है।

    ये भी पढ़ें- 1 करोड़ में खरीदा नोएडा में फ्लैट अब हो रहा अरबों का पछतावा, शख्स वीडियो शेयर कर बताई कई वजह

    सोशल मीडिया पर उमड़ा समर्थन-

    इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं दिल छू लेने वाली रहीं। एक यूज़र ने लिखा, “अंजली, मैं पूरी तरह सहमत हूं। ऐसे लोग खुद से नहीं लड़ पाते इसलिए दूसरों पर कीचड़ उछालते हैं।” एक और ने कहा, “मुझे नहीं पता कुछ महिलाओं में इतनी नफरत कैसे आ जाती है। ये लोग खुद खुश नहीं होते, इसलिए दूसरों को भी नहीं देख सकते।” एक तीसरे ने लिखा, “भगवान, अगर यह वीडियो न होता तो मुझे पता ही नहीं चलता। मैं तो आपकी बातों में इतना खो गया था, कि बटन दिखा ही नहीं।” एक चौथे ने लिखा, “ऐसे लोग हैं, जो महिला को सिर्फ एक ‘शरीर’ से ज़्यादा सोच नहीं सकते।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: जॉब छोड़कर लिया रिस्क, 24 साल के युवक ने 4 महीने में बना डाला 1 करोड़ का बिजनेस

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।