Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: “इतने पैसे दिए हैं और यह हालत है।” यह बात कही है, नोएडा के एक फ्लैट मालिक ने जिनका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर “adarshxunfltrd” नाम से पोस्ट किए गए, इस वीडियो में शख्स ने दिखाया, कि नोएडा की एक हाई-राइज़ सोसायटी के 22वें माले पर खरीदे गए 1 करोड़ रुपये के फ्लैट की बाहरी दीवारें किस बुरी हालत में हैं। प्लास्टर गिर रहा है, रंग उखड़ रहा है और इमारत की हालत देखकर लग ही नहीं रहा, कि इस पर करोड़ों खर्च हुए हैं।

    अंदर सब ठीक कर सकते हो-

    वीडियो में वह शख्स कैमरा फ्लैट के बाहरी हिस्से की तरफ घुमाते हुए दिखाता है, जहां दीवारों का रंग बुरी तरह फीका पड़ गया है और जगह-जगह प्लास्टर टूट रहा है। वह कहते हैं, कि अंदर से फ्लैट को अपनी पसंद के अनुसार सजाया जा सकता है, लेकिन बाहर की यह दशा इसकी कीमत को बिल्कुल भी जस्टिफाई नहीं करती। उन्होंने यह भी जोड़ा, कि 1 करोड़ रुपये की कीमत पर इतनी घटिया क्वालिटी उन्हें बहुत पछतावा दे रही है।

    कबूतर और कीड़े-

    प्लास्टर और रंग के अलावा इस फ्लैट मालिक ने एक और समस्या उजागर की जो एनसीआर के हर हाई-राइज़ निवासी से परिचित है, कबूतर। उन्होंने बताया, कि उनके फ्लैट में जाल लगे हैं, लेकिन बगल का खाली फ्लैट कबूतरों का अड्डा बन गया है। उस गंदगी से ऐसे कीड़े पैदा हो गए हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे थे। यह समस्या सुनने में छोटी लग सकती है, लेकिन ऊंचे माले पर रहने वालों के लिए यह रोज़ की परेशानी बन जाती है।

    सोशल मीडिया पर भड़के लोग-

    इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने लायक रहीं। एक यूज़र ने लिखा, “एक बालकनी, 1 करोड़ का पछतावा।” दूसरे ने कहा, “यही कारण है, कि मुझे फ्लैट पसंद नहीं।” एक और ने लिखा, “करोड़ों में छोटे फ्लैट बेचकर लूट रहे हैं, जिनकी असली कीमत कुछ लाख है।” एक चौथे यूज़र ने कड़वा सच बताया, “करोड़ों के फ्लैट लेने के चार-पांच साल बाद बिल्डर की घटिया निर्माण गुणवत्ता सामने आने लगती है।”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: जॉब छोड़कर लिया रिस्क, 24 साल के युवक ने 4 महीने में बना डाला 1 करोड़ का बिजनेस

    फ्लैट या अपना घर-

    वीडियो पोस्ट करते हुए क्रिएटर ने लिखा, “फ्लैट की जगह हमेशा अपना घर चुनें।” यह वीडियो सिर्फ एक शख्स की परेशानी नहीं है, यह एनसीआर के उन हज़ारों परिवारों की आवाज़ है, जो सपनों का घर खरीदने के लिए जीवन भर की कमाई लगा देते हैं और बदले में मिलती है घटिया क्वालिटी।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: हवा में 4 घंटे तक मंडराता रहा प्लेन, यात्रियों की थमी सांसें, महिला के रोने का वीडियो वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।