Viral Video
    Photo Drag From x Video

    Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक मध्य प्रदेश के शिवपुरी के एक मशहूर पर्यटन स्थल पर पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके प्रेमी के साथ देख लिया। आरोप है, कि गुस्से में उसने प्रेमी के पैर रस्सी से बांधे और बेल्ट से दोनों को पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में पति और उसके चचेरे भाई को हिरासत में लिया है। आइए जानते क्या है ये पूरा मामला-

    क्या हुआ भदैयाकुंड में?

    रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 20 अक्टूबर को शिवपुरी के भदैयाकुंड की बताई जा रही है। पति ने वहां अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखा। इससे वो इतना भड़क गया, कि उसने तुरंत अपने चचेरे भाई को फ़ोन करके बुला लिया। जिसके बाद दोनों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

    देखें वीडियो-

    मारपीट कैसे हुई?

    आरोप है, कि पति ने अपनी बेल्ट निकालकर प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पति और उसके चचेरे भाई ने मिलकर प्रेमी के पैर बांध दिए और बेल्ट से उसकी पिटाई की। पति ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: चालान से बचने के लिए पत्नी को छोड़ भागा शख्स, बाइक से गिरी थी बिवी

    पुलिस ने क्या किया?

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जिसके बाद महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति और पति के चचेरे भाई दोनों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी। चाहे रिश्तों में कितना भी विवाद हो, कानून हाथ में लेने और किसी को सरेआम मारने-पीटने का हक़ किसी को नहीं है। ऐसा करने वाले पर खुद कानूनी कार्रवाई हो सकती है। आपसी विवाद का हल बातचीत, परिवार की मदद या अदालत के ज़रिए ही निकालना सही रास्ता है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: लाइव कैमरे पर थप्पड़, कनाडाई स्ट्रीमर और भारतीयों में भिड़ंत

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।