Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: आज के डिजिटल दौर में जहां हर कोई सोशल मीडिया पर ग्रो करना चाहता है, वहीं एक 24 साल के युवा ने इसी प्रॉब्लम को ऑपर्च्युनिटी में बदलकर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उज्ज्वल नरगोत्रा की कहानी उन युवाओं के लिए इंस्पिरेशन बन रही है जो कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर कुछ बड़ा करना चाहते हैं।

    क्रिएटर्स की समस्या से निकला आइडिया-

    उज्ज्वल और उनके को-फाउंडर ने शुरुआत में कोई बड़ा सपना नहीं देखा था, बल्कि उन्होंने एक सिंपल प्रॉब्लम को समझने की कोशिश की। उन्होंने देखा कि कंटेंट क्रिएटर्स अच्छा कंटेंट तो बना रहे थे, लेकिन ऑडियंस एंगेजमेंट संभालना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। खासकर डीएम्स (डायरेक्ट मैसेज) की बढ़ती संख्या उनकी ग्रोथ में रुकावट बन रही थी।

    उज्ज्वल के मुताबिक, क्रिएटर्स का कंटेंट स्ट्रॉन्ग था, लेकिन एंगेजमेंट हैंडल न कर पाने की वजह से उनका ग्रोथ पोटेंशियल पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। यहीं से उन्हें एक बड़े मार्केट गैप का एहसास हुआ।

    LinkPlease एक सॉल्यूशन जो बना गेम-चेंजर-

    इस समस्या को सॉल्व करने के लिए उन्होंने अपना ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म LinkPlease बनाया। इसका मकसद था क्रिएटर्स की एंगेजमेंट प्रोसेस को ऑटोमेट करना, जिससे वे बिना स्ट्रेस के अपने ऑडियंस से जुड़े रह सकें। उन्होंने शुरुआत में इसका पहला वर्जन लॉन्च किया और इसे फ्री रखा, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्रिएटर्स इसे ट्राय कर सकें। यह मूव काफी स्मार्ट साबित हुआ क्योंकि इससे उन्हें रियल-टाइम यूजर फीडबैक मिला।

    रियल-टाइम फीडबैक से मिली तेजी-

    टीम ने असम्प्शन्स पर काम करने के बजाय यूजर्स की जरूरतों को समझकर प्रोडक्ट को लगातार इम्प्रूव किया। जैसे-जैसे लोग इसे इस्तेमाल करने लगे, प्लेटफॉर्म में नए अपडेट्स आते गए।

    इस अप्रोच की वजह से LinkPlease ने तेजी से ग्रोथ हासिल की। आज इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल 10,000 से ज्यादा क्रिएटर्स कर रहे हैं, जो ऑटोमेशन के जरिए अपनी ग्रोथ को ऑटो-पायलट पर ले जा चुके हैं।

    1 करोड़ से 10 करोड़ का टारगेट-

    सिर्फ 4 महीनों में 1 करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा करना अपने आप में बड़ी अचीवमेंट है। अब कंपनी का अगला टारगेट 10 करोड़ रुपये तक पहुंचना है। उज्ज्वल का मानना है, कि सही स्ट्रैटेजी और लगातार इम्प्रूवमेंट से यह लक्ष्य भी जल्द हासिल किया जा सकता है।

    सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली रिएक्शन-

    उज्ज्वल की इस जर्नी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनकी मेहनत और विजन की तारीफ की, तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनके रेवेन्यू नंबर्स और बिजनेस मॉडल पर सवाल भी उठाए। एक यूजर ने उनकी जर्नी को सराहा, तो दूसरे ने SaaS मेट्रिक्स के आधार पर रेवेन्यू वेरिफिकेशन की बात की। वहीं, कुछ लोगों को उनका मिरर पर गोल्स लिखने वाला हैबिट काफी इंस्पायरिंग लगा।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: हवा में 4 घंटे तक मंडराता रहा प्लेन, यात्रियों की थमी सांसें, महिला के रोने का वीडियो वायरल

    युवा उद्यमियों के लिए सीख-

    यह कहानी बताती है, कि सक्सेस के लिए सिर्फ आइडिया नहीं, बल्कि सही एग्जीक्यूशन और यूजर-फोकस्ड अप्रोच जरूरी होती है। हर कोई स्टार्टअप शुरू करता है, लेकिन जो लोग रियल प्रॉब्लम सॉल्व करते हैं, वही आगे निकलते हैं।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: राइड के बाद रैपिडो ड्राइवर ने किया महिला को मैसेज, स्क्रीनशॉर्ट हुआ वायरल, कंपनी ने मांगी माफी

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।