Viral Video: ज़िंदगी में कुछ पल ऐसे आते हैं, जब एक इंसान का फैसला यह तय करता है, कि वह असल में किस मिट्टी का बना है। ऐसा ही एक पल एक दूल्हे की ज़िंदगी में आया, जब वह अपनी बारात लेकर शादी की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे एक आदमी दिखा जो घबराया हुआ था, उसकी बाइक बीच सड़क पर खराब हो गई थी और वह अपनी बीमार मां को अस्पताल ले जाने की जल्दी में था। दूल्हे ने एक पल भी नहीं सोचा, शादी का जोड़ा पहने हुए ही रुक गए और उस अनजान की बाइक ठीक करने में जुट गए।
शादी के कपड़ों में-
पूरे शादी के लिबास में शेरवानी, साफा और सारी सजावट के साथ वह दूल्हा सड़क के किनारे झुककर बाइक ठीक करने लगा। न उसे अपने कपड़े खराब होने की चिंता थी, न देरी होने का डर। उसके मन में बस एक ही बात थी, सामने एक बेटा है, जो अपनी बीमार मां को अस्पताल नहीं पहुंचा पा रहा। दूल्हे की मेहनत रंग लाई और बाइक ठीक हो गई। वह व्यक्ति अपनी मां को लेकर अस्पताल की तरफ रवाना हो गया, बिना किसी और देरी के।
On his wedding day… he chose humanity first. ❤️🥹
Dressed as a groom, on his way to begin a new chapter—
he noticed a stranger struggling to take his mother to the hospital.Without a second thought, he stopped…
and repaired their bike.No hesitation. No excuse.
Just… pic.twitter.com/yuoqVZrRmK— Kalam Center (@KalamCenter) April 20, 2026
कैमरे में कैद हुई इंसानियत-
इस पूरी घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों का दिल भर आया। टाइम्स नाउ और कलाम सेंटर जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स ने इसे शेयर किया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने इसे “इंसानियत की असली मिसाल” कहा और दूल्हे की तारीफों में कोई कमी नहीं छोड़ी।
ये भी पढ़ें- Viral Video: रिटायर्ड एयर फोर्स ऑफिसर को इंस्टाग्राम पर किया बॉडी शेम, वीडियो हुआ वायरल
पहले इंसानियत, फिर सब कुछ-
इस घटना ने एक बार फिर साबित किया, कि असली इंसानियत वह है, जो किसी दबाव या दिखावे के बिना अपने आप झलकती है। दूल्हे के पास तमाम बहाने थे, शादी है, देर हो जाएगी, कपड़े खराब होंगे, बारात रुकी है। लेकिन उसने किसी भी बहाने का सहारा नहीं लिया। उसने सिर्फ वही किया, जो एक अच्छे इंसान को करना चाहिए। आज जब हम अक्सर यह सोचते हैं, कि दुनिया में संवेदनशीलता खत्म हो रही है, तब इस दूल्हे जैसे लोग उम्मीद जगाते हैं।
ये भी पढ़ें- 1 करोड़ में खरीदा नोएडा में फ्लैट अब हो रहा अरबों का पछतावा, शख्स वीडियो शेयर कर बताई कई वजह



