Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: मुंबई की भागदौड़ में हर मिनट कीमती होता है। और जब एक मां को स्कूल से अपना बच्चा लेने जाना हो और वह घंटों ट्रैफिक जाम में फंसी रहे, तो गुस्सा स्वाभाविक है। लेकिन मुंबई के वर्ली इलाके में जो हुआ वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक महिला ने न सिर्फ अपनी गाड़ी छोड़ी, बल्कि सीधे BJP की रैली के बीच में घुसकर महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन से भिड़ गईं और चिल्लाकर कहा, “यहां से निकलो!”

    BJP की रैली ने जाम किया पूरा वर्ली-

    दरअसल BJP ने महायुति गठबंधन के तहत वर्ली के जांभोरी मैदान से डोम तक एक विरोध मार्च निकाला था। यह मार्च महाविकास अघाड़ी और कांग्रेस के खिलाफ था, महिला आरक्षण विधेयक केंद्र में बहुमत न मिलने से पास नहीं हो पाया था, उसी पर विरोध जताने के लिए यह रैली आयोजित हुई थी। शाम 5 बजे शुरू होनी थी, लेकिन देरी से शुरुआत हुई और पूरे जांभोरी मैदान इलाके में भारी जाम लग गया। यह इलाका वैसे भी घनी आबादी वाला है और बीडीडी चॉल के निवासियों की वजह से सड़कों पर हमेशा भारी यातायात रहता है।

    मंत्री के सामने डटकर खड़ी हुई महिला-

    घंटों जाम में फंसी उस महिला की सब्र की सीमा टूट गई। उन्होंने गाड़ी वहीं छोड़ी और सीधे रैली के बीच में घुस गईं जहां मंत्री गिरीश महाजन मौजूद थे। उन्होंने सीधे मंत्री से सवाल पूछा, कि राजनीतिक रैलियों की वजह से आम लोगों को इतनी परेशानी क्यों होनी चाहिए? उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, “सैकड़ों लोग इंतज़ार कर रहे हैं। वहां खाली मैदान पड़ा है, वहां जाओ!” उनकी आवाज़ में तीखापन था, लेकिन बात बिल्कुल सही थी।

    पुलिस से भी पड़ी झिड़की-

    जब पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने आए, तो महिला का गुस्सा उन पर भी निकला। उन्होंने एक पुलिसकर्मी को डांटा और मांग की, कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारी से बात करनी है। आखिरकार पुलिसकर्मी उन्हें सड़क के किनारे ले गए और उनकी बात सुनने की कोशिश की।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी के जोड़े में दूल्हे राजा ने ठीक की अनजान की बाइक, वजह जान भर आएगा दिल

    वीडियो हुआ वायरल-

    यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। लोगों ने महिला का समर्थन किया और कहा, कि राजनीतिक दल रैलियां निकालते वक्त आम लोगों की परेशानी का ख्याल रखें। यह घटना उस बड़े सवाल की तरफ ध्यान दिलाती है, क्या राजनीतिक आयोजनों के लिए आम नागरिकों का जीवन रोकना उचित है?

    ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी के जोड़े में दूल्हे राजा ने ठीक की अनजान की बाइक, वजह जान भर आएगा दिल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।