Viral Video: एक बड़ी विमान दुर्घटना उस वक्त टल गई, जब फ्लाई91 एयरलाइंस की एक फ्लाइट अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। यह घटना इतनी भयावह थी, कि करीब चार घंटे तक प्लेन हवा में ही चक्कर लगाता रहा और अंदर बैठे यात्रियों की हालत बेहद खराब हो गई। कई लोग घबराहट में रो पड़े तो कुछ ने भगवान का नाम लेना शुरू कर दिया।
हैदराबाद से उड़ान-
यह फ्लाइट, जो राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर करीब 3 बजे उड़ी थी, उसे शाम 4:30 बजे हुब्बाली पहुंचना था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन जैसे ही विमान हब्बल्ली के पास पहुंचा, अचानक तकनीकी खराबी सामने आ गई। पायलटों ने तुरंत लैंडिंग को रोक दिया और विमान को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक कदम उठाने पड़े।
हवा में विमान,हलक में जान !
हैदराबाद से हुबली जा रही एक फ्लाइट में अचानक आई खराबी ने यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मचा दी.हवा में चार घंटे तक एक विमान मंडराता रहा…#breakingnews #fligt #newsleader pic.twitter.com/J2unYCxq2h
— News Leader (@NewsLeaderLive) April 20, 2026
आसमान में डर और दहशत का माहौल-
खराबी के बाद विमान करीब चार घंटे तक मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इस दौरान यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया। कई लोग पैनिक में आ गए, कुछ लोग रोने लगे और कुछ ने prayer करना शुरू कर दिया। यह स्थिति किसी नाइटमेयर से कम नहीं थी।
परिजनों में गुस्सा, एयरलाइन पर उठे सवाल-
जैसे-जैसे समय बीतता गया, यात्रियों के परिवार वालों की चिंता बढ़ती गई। उन्होंने फ्लाई91 एयरलाइंस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उन्हें समय पर कोई क्लियर अपडेट नहीं दिया गया, जिससे एनज़ाइटी और बढ़ गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एयरलाइन की कम्युनिकेशन सिस्टम पर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: राइड के बाद रैपिडो ड्राइवर ने किया महिला को मैसेज, स्क्रीनशॉर्ट हुआ वायरल, कंपनी ने मांगी माफी
आखिरकार सुरक्षित लैंडिंग, टली बड़ी त्रासदी-
काफी मशक्कत के बाद पायलटों ने विमान को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर मोड़ दिया। यहां शाम करीब 7:30 बजे विमान की सेफ लैंडिंग कराई गई। इस लैंडिंग के साथ ही एक बड़ी त्रासदी टल गई और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल में छात्रों को सजा के तौर पर नहाने के लिए किया मजबूर



