Viral Video: हम अक्सर कहते हैं, कि सेना के जवानों को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन क्यों यह बात हर किसी को पूरी तरह समझ नहीं आती। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस सवाल का जवाब अपने आप दे दिया। इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान बेहद कठिन हालात में नजर आ रहे हैं, जहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है और तापमान इतना कम है, कि खाना भी जम जाता है।
जमी हुई रोटियां और मुस्कुराते चेहरे-
वीडियो में देखा जा सकता है, कि जवान ‘फ्रोजन’ यानी जमी हुई रोटियां खा रहे हैं, जो ठंड के कारण पत्थर जैसी सख्त हो चुकी हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन मुश्किल हालात के बावजूद जवानों के चेहरे पर मुस्कान बनी हुई है। वे आपस में हंसते-मजाक करते नजर आ रहे हैं, जो उनकी हिम्मत और पॉजिटिव सोच को दर्शाता है। यह दृश्य हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देता है कि देश की सुरक्षा के लिए ये जवान किन परिस्थितियों से गुजरते हैं।
While we complain about our food being a little cold, our heroes are breaking frozen rotis in the glaciers just to stay fueled. This is the grit and resilience of the Indian Army. Their spirit remains unbreakable even when the elements are against them. 🫡🇮🇳#IndianArmy #JaiHind… pic.twitter.com/Li0cSLllMr
— HimaniSood (@Himani_Sood_) April 4, 2026
लोगों की भावनाएं और सवाल-
वीडियो देखने के बाद कई लोग भावुक हो गए और जवानों को सलाम किया। एक यूजर ने लिखा कि “पूरे देश की जिम्मेदारी उठाने वाले इन हीरो को सलाम।” वहीं कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए कि क्या जवानों को बेहतर खाना नहीं मिलना चाहिए। कुछ ने यह भी कहा कि आज के समय में बाजार में ऐसे उपकरण मौजूद हैं जो खाने को गर्म रख सकते हैं, फिर भी ऐसी स्थिति क्यों बनती है।
कठिनाइयों के बीच अटूट हौसला-
हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि पूरी तरह नहीं हो पाई है, लेकिन यह जरूर दिखाता है कि ऊंचाई वाले और बर्फीले इलाकों में तैनात जवान किस तरह की चुनौतियों का सामना करते हैं। वहां की ठंड इतनी ज्यादा होती है कि कुछ ही मिनटों में खाना जम सकता है। इसके बावजूद जवान बिना किसी शिकायत के अपनी ड्यूटी निभाते हैं।
ये भी पढ़ें- Greater Noida में पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भरा पानी, गाड़ियां हुई बंद, मिलावट का वीडियो वायरल
देश के असली हीरो-
यह वीडियो सिर्फ एक झलक है, उस जिंदगी की, जिसे हमारे जवान हर दिन जीते हैं। चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, उनका हौसला और देश के प्रति समर्पण कभी कम नहीं होता। यही वजह है, कि भारतीय सेना को दुनिया की सबसे मजबूत और समर्पित सेनाओं में गिना जाता है। ऐसे में यह वीडियो हमें याद दिलाता है, कि हमारे जवानों का सम्मान सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि दिल से होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: दुबई में अकेले रहना मुश्किल, 23 साल की भारतीय लड़की ने बताया अपना दर्द



