भाषा बदलें

    Ice Cream
    Photo Source - Google

    फैक्ट्री में इस तरह बनाई जाती है Ice Cream, यहां देखें पूरा वीडियो

    Last Updated: 12 मार्च 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Ice Cream: आज के इस समय में सोशल मीडिया हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, चाहे बुज़ुर्ग हो, बच्चे हो या फिर युवा आज हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। साथ ही इस सोशल मीडिया के ज़रिए बहुत से लोगों को रोज़गार भी मिला है। बहुत से लोग घर बैठे पैसे कमते हैं। लोग अपनी कला का प्रदर्शन घर में बैठे ही दुनिया के सामने कर सकते हैं। इससे उन्हें रोज़गार तो मिलता ही है इससे लोगों को नाम कमाने का मौका भी मिलता है। साथ ही लोगों को उनकी अनोखी कला के बारे में भी जानकारी होती है।

    बहुत सी वीडियोज़ मौजूद-

    इसके साथ ही आज सोशल मीडिया पर बहुत सी वीडियोज़ मौजूद हैं। जिसके द्वारा आप खुद अपने मोबाइल फोन पर वह चीज़ें कैसे तैयार की जाती है उनके बारे में जान सकते हैं। आज ऐसा ही एक वीडियो मैंने आज एक्स पर देखा। तो मैंने सोचा क्यों ना मैं इसे आपके साथ शेयर कर दूं। आज जिस वीडियो के बारे में हम बात कर रहे हैं। वह किसी और चीज़ की नहीं बल्कि आइसक्रीम की है। वैसे भी गर्मियों का सीज़न लगभग शुरु ही हो चुका है और आपको आइसक्रीम के ठेले हर कॉर्नर पर देखने को मिल जाएंगे। चलिए आगे बढ़ने से पहले इस वीडियो को देख लेते हैं।

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आप जो आइसक्रीम बड़े चाव के साथ खाते हैं वह किस तरह से बनते हैं। वीडियो की शुरुआत बड़े पैक वाले आइसक्रीम की पैकिंग से होती है। उसके बाद आपको छोटे आइसक्रीम दिखाए जाते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से आइसक्रीम की स्टीक पर मलाई लगाकर उसे ऑटोमैटिक मशीन द्वारा काटा जाता है। इसके बाद उन सभी आइसक्रीम को एक-एक करके मशीन द्वारा उठाया जाता है। उसके बाद एक-एक करके सभी आइस्क्रीम को फ्रीज़ किया जाता है। उसके बाद यह सारी आइसक्रीम पैकिंग के लिए जाती हैं और आपकी आइवसक्रीम आप तक पहुंचने के लिए तैयार है।

    ये भी पढ़ें- Barabanki के लॉ कॉलेज में खुलेआम चिटिंग का वीडियो हुआ वायरल, नकल..

    सभी चीज़ों के बारे में जानकारी-

    सोशल मीडिया के ज़रिय जिस चीज़ के बारे में आपको जानकारी नहीं होती, उसके बारे में भी जानकारी मिलती है। इसके साथ ही आप जो चीज़ अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में जिन चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। वह जिसे कहां से आती है कैसे बनती है इसके बारे में जानने के लिए सभी एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन सभी के लिए यह जानना पहले आसान नहीं था। पर आज टेक्नॉलिजि ने जो तरक्की की है उसके ज़रिए आप घर पर बैठकर ही उन सभी चीज़ों के बारे में जान सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Video: कुर्ते का डिज़ाइन बना महिला के लिए मुसिबत, करना पड़ा भीड़..