Karwa Chauth 2023
    Photo Source - Google

    Karwa Chauth 2023 पर चंद्रोदय का समय, जाने यहां

    Last Updated: 1 नवम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Karwa Chauth 2023: मुख्य रूप से करवा चौथ उत्तर भारत में और दुनिया भर में हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है, जो विवाहित जोड़े के दिलों से जुड़ा होता है। इसमें विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए सूर्य उदय से चंद्रोदय तक उपवास करती हैं। हालांकि पुरुष भी अपनी पत्नियों या साथियों के लिए व्रत रखते हैं। करवा चौथ पर ज्यादातर लोग निर्जला व्रत करते हैं जब तक कि वह अपने प्रि के साथ चंद्रमा को देख कर अपना उपवास नहीं तोड़ लेते, तब तक भोजन और पेय दोनों से भी परहेज करते हैं।

    चंद्रमा का दर्शन एक महत्वपूर्ण क्षण-

    करवा चौथ हिंदू कैलेंडर में कार्तिक महीने के चौथे दिन पड़ता है। जिसमें चंद्रमा का दर्शन एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो व्रत के खत्म होने का संकेत है। अगर चंद्रमा दिखाई ना दे तो चंद्रोदय के सटीक समय के बारे में जानने के बाद पारंपरिक रूप से उपवास तोड़ा जा सकता है।

    शुभ समय-

    2023 में करवा चौथ 1 नवंबर को निर्धारित है, पूजा, मुहूर्त या अनुष्ठान करने का शुभ समय सुबह 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है। चतुर्थी तिथि या चंद्र कैलेंडर के चौथे दिन में 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे शुरू होगा और 1 नवंबर को रात 9:19 बजे समाप्त होगा। उपवास की अवधि सुबह 6:33 बजे से रात 8:15 बजे तक रहेगी और चंद्र उदय रात 18:15 बजे होने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें- Diwali के एक दिन पहले करें ये काम, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

    चंद्रोदय का समय-

    शहर के हिसाब से करवा चौथ 2023 के दौरान चंद्रोदय के समय की बात की जाए तो नई दिल्ली रात 8:15 बजे, लखनऊ रात 8:05 बजे, नोएडा रात 8:14, गुरुग्राम 8:16 बजे, मुंबई 8:59, चेन्नई 8:43 बजे, आगरा 8: 16 बजे, कोलकाता शाम 7:46, भोपाल रात 8:29, अलीगढ़ 8:13 और कानपुर रात 8:00 बजे होगा।

    ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2023: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे, जानें यहां