Water Meditation Method
    Photo Source - Google

    Water Meditation Method: मैडिटेशन आज पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है, लेकिन इसकी एक प्राचीन और गहरी विधि अब फिर से चर्चा में आ रही है, जल ध्यान यानी Water Meditation। यह सांसों पर ध्यान देने या मंत्र जाप से परे एक ऐसी तकनीक है, जो पानी के तत्व और उसकी विशेष कंपन शक्ति का उपयोग करके मन और शरीर को अंदर से ठीक करती है। हिमालयन सिद्धा अक्षर, जो अक्षर योग केंद्रा के संस्थापक और लेखक हैं, बताते हैं कि यह अभ्यास केवल पानी में भीगने के बारे में नहीं है, यह हमारी जीव विज्ञान के मूल तत्व से जुड़ने के बारे में है।

    पानी सिर्फ पानी नहीं-

    अंग्रेज़ी वेबसाइट ऑनली माई हैल्थ के मुताबिक, अक्षर बताते हैं ,कि प्राचीन हिमालयन ज्ञान परंपराओं ने हज़ारों साल पहले यह समझ लिया था, कि पानी सिर्फ एक भौतिक पदार्थ नहीं है। यह जानकारी को अवशोषित करता है, संग्रहीत करता है और प्रसारित करता है। आधुनिक विज्ञान भी यह मानता है कि पानी के हाइड्रोजन बंधन इसके अणुओं को गतिशील रूप से जोड़े रखते हैं और सबसे ज़रूरी बात हमारे शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है जो रक्त, लसीका प्रणाली और हार्मोन स्राव में सक्रिय भूमिका निभाता है। यानी जब हम पानी के साथ सचेत रूप से जुड़ते हैं तो हम अपने शरीर के सबसे बड़े तत्व को प्रभावित करते हैं।

    चांद और पानी-

    क्या आपने कभी महसूस किया है, कि पूर्णिमा या अमावस्या के आसपास मन अजीब तरह से बेचैन हो जाता है? अक्षर इसका वैज्ञानिक कारण बताते हैं। चांद का गुरुत्वाकर्षण समुद्र में ज्वार-भाटा लाता है और अगर इतने विशाल जल को चांद प्रभावित कर सकता है, तो हमारे शरीर का पानी भी ज़रूर प्रभावित होता है। जब शरीर का जल तत्व संतुलित होता है, तो हार्मोन नियंत्रण, भावनात्मक स्थिरता, थायरॉइड और PCOS जैसी स्थितियां भी बेहतर रहती हैं। असंतुलन होने पर तरल का ठहराव और भावनात्मक उथल-पुथल जैसी समस्याएं आती हैं।

    जल ध्यान कैसे करें-

    अक्षर बताते हैं, कि जल ध्यान हिमालयन योग की एक प्राचीन प्रशिक्षण पद्धति है। शुरुआत बेहद सरल है, जब भी पानी पीएं या नहाएं तो कृतज्ञता और सजगता के साथ करें। “ॐ वरुणाय नमः” मंत्र का जाप करें, जो जल तत्व से जुड़ा है। पानी को मिट्टी के बर्तन में रखें और बैठकर धीरे-धीरे घूंट लेकर पीएं। अगला चरण है, अर्धजलमग्न ध्यान, जहां साधक सीने तक पानी में बैठकर सिद्धासन, वज्रासन या पद्मासन में मंत्र जाप के साथ ध्यान करता है और सबसे उन्नत अभ्यास है, पूर्णजलमग्न ध्यान जो सांस नियंत्रण और गहरे ध्यान के माध्यम से जल तत्व पर पूर्ण अधिकार देता है।

    ये भी पढ़ें- गैस सिलेंडर नहीं है? तो भी खाना बनेगा, जानिए ये 10 आसान और टेस्टी रेसिपीज़

    पानी की तरह बहना सीखो-

    अक्षर का संदेश बेहद सरल और गहरा है, पानी हर बाधा के आसपास बह जाता है, टकराता नहीं। जल ध्यान हमें यही सिखाता है। यह न केवल मन को शांत करता है, बल्कि एक शांत आंतरिक शक्ति और भावनात्मक स्पष्टता भी देता है। आज की भागदौड़ भरी और कठोर होती दुनिया में पानी की तरह बहना सीखना शायद सबसे बड़ा स्वास्थ्य मंत्र है।

    Disclamer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी ध्यान अभ्यास को शुरू करने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श लें। यह चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है।

    ये भी पढ़ें- क्या आपका तनाव कर रहा है आपकी Jawline खराब? Face Yoga एक्सपर्ट ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।