Viral Post: आज के दौर में अक्सर यह सुनने को मिलता है, कि नई पीढ़ी यानी Gen Z काम के प्रति उतनी गंभीर नहीं है। लेकिन हाल ही में एक कर्मचारी की कहानी ने इस धारणा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। Reddit के एक पोस्ट में एक युवक ने बताया, कि वह अपने नोटिस पीरियड के दौरान रात 1 बजे तक ऑफिस में अकेले काम करता रहा, जबकि पूरा फ्लोर खाली था।
रात 1 बजे तक काम-
इस वायरल पोस्ट में कर्मचारी ने लिखा, कि महीने के आखिरी कामों की वजह से उसे देर रात तक रुकना पड़ा। सबसे हैरानी की बात यह रही, कि वह उस काम को करने वाला अकेला व्यक्ति था। कंपनी की तरफ से उसे कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं मिला। जब उसने सवाल उठाया, तो जवाब मिला, कि “हमने आपसे देर तक काम करने को नहीं कहा।”

युवक ने नाराजगी जताते हुए लिखा, कि काम का बोझ तो कंपनी ही देती है, फिर जिम्मेदारी से पीछे क्यों हटती है। उसकी यह बात कई लोगों को अपनी स्थिति से जुड़ी हुई लगी।
बहुत जरूरी मत बनो-
कर्मचारी ने अपने अनुभव से एक अहम सीख भी साझा की। उसने कहा, कि ऑफिस में खुद को इतना जरूरी नहीं बनाना चाहिए, कि सारे काम आप पर ही निर्भर हो जाएं। उसने माना, कि उसकी मेहनत ने उसे उस स्थिति में पहुंचा दिया, जहां बिना उसके काम रुक जाता है, लेकिन उसके लिए कोई बैकअप तैयार नहीं किया गया।
काम से लगाव भी बना परेशानी-
हालांकि उसने यह भी स्वीकार किया, कि उसे अपना काम पसंद था, इसलिए वह पूरी लगन से काम करता रहा। लेकिन इसी लगाव ने उसे ज्यादा काम के दबाव में डाल दिया। उसने साफ कहा, कि “काम से जरूरत से ज्यादा लगाव भी नुकसानदायक हो सकता है।”
कंपनी में कदर कम-
पोस्ट में यह भी सामने आया, कि कर्मचारी की काबिलियत को बाहर की कंपनियां पहचान रही थीं, लेकिन उसकी मौजूदा कंपनी में उसे उतनी अहमियत नहीं मिल रही थी। इससे यह साफ होता है, कि कई बार मेहनती कर्मचारियों को सही पहचान नहीं मिल पाती।
की-मैन रिस्क बना बड़ा मुद्दा-
कर्मचारी ने अपनी स्थिति को की-मैन रिस्क बताया, यानी ऐसा हाल जहां एक ही व्यक्ति पर पूरा काम निर्भर हो। उसने कहा, कि सीनियर लोग भी इस बात को मानते थे, लेकिन फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब कंपनी उसके जाने के बाद किसी नए व्यक्ति को लाकर स्थिति संभालने की कोशिश करेगी।
आखिरी दिनों में भी बढ़ा दबाव-
नोटिस पीरियड के दौरान कर्मचारी पर यह दबाव भी था, कि वह अपने पूरे काम की जानकारी विस्तार से लिखकर दे। उसने बताया, कि कंपनी चाहती थी, कि वह अपने सारे अनुभव को दस्तावेज़ों में डाल दे, जिससे नया व्यक्ति काम समझ सके। लेकिन उसके अनुसार, काम जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं।
ये भी पढ़ें- पुणे में गैस लीक से 24 लोग अस्पताल में भर्ती, जानिए कैसे हुआ हादसा और क्या है मौजूदा हालात
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया-
इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई लोगों ने अपनी राय दी। कुछ ने कहा, कि ऑफिस में ज्यादा भरोसेमंद बनना कई बार शोषण का कारण बन जाता है। वहीं कुछ लोगों ने कर्मचारी को हौसला देते हुए कहा, कि उसकी मेहनत उसे आगे बेहतर मौके जरूर दिलाएगी।
ये भी पढ़ें- जानिए क्या है 81,000 करोड़ का Great Nicobar Project? जिसे राहुल गांधी ने बताया सबसे बड़ा घोटाला



