Face Yoga
    Photo Source - Google

    Face Yoga: आपने कभी गौर किया होगा, कि परेशानी के वक्त दांत अपने आप भिंच जाते हैं या जबड़ा अकड़ जाता है। यह कोई आदत नहीं, यह आपके शरीर का तनाव से लड़ने का तरीका है। face yoga विशेषज्ञ मानसी गुलाटी कहती हैं, कि जबड़ा हमारे शरीर में भावनात्मक तनाव का सबसे बड़ा ठिकाना है। लगातार तनाव में रहने से बिना एहसास के दांत भींचने और जबड़ा दबाने की आदत पड़ जाती है, जिससे जबड़े की मांसपेशियां हर वक्त सिकुड़ी रहती हैं। नतीजा चेहरे का निचला हिस्सा भारी, फूला हुआ और बेडौल दिखने लगता है और यह सब कम उम्र में भी हो सकता है।

    सिर्फ मांसपेशियां नहीं, अंदर से भी टूट रही है त्वचा-

    अंग्रेज़ी वेबसाइट हर ज़िंदगी के मुताबिक, मानसी गुलाटी बताती हैं, कि तनाव का असर सिर्फ मांसपेशियों तक नहीं रुकता। जब हम लंबे समय तक तनाव में रहते हैं, तो शरीर में कॉर्टिसोल नाम का हार्मोन बढ़ जाता है। यही हार्मोन त्वचा में कॉलेजन के धागों को कमज़ोर करता है और त्वचा की खुद को ठीक करने की क्षमता को धीमा कर देता है। एक तरफ मांसपेशियाँ थकी हुई हैं और दूसरी तरफ त्वचा की कोशिकाएं टूट रही हैं, यह दोनों मिलकर जॉलाइन को उम्र से कहीं तेज़ी से बिगाड़ देते हैं। यानी तनाव उम्र बढ़ने से भी बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है।

    घर पर करें ये आसान उपाय-

    राहत की बात यह है, कि इसे ठीक करने के लिए कोई महंगा इलाज नहीं चाहिए। मानसी गुलाटी दो बेहद सरल तकनीकें बताती हैं। पहली है “Tongue to Palate” यानी जीभ को मुंह की छत से लगाना और कुछ देर रोके रखना। दूसरी है “Smile & Press” यानी हल्की मुस्कान के साथ मांसपेशियों को धीरे से दबाना। यह दोनों व्यायाम थकी हुई मांसपेशियों को आराम देते हैं और जबड़े की कसावट को धीरे-धीरे कम करते हैं। रोज़ाना बस कुछ मिनट इन्हें करने से चेहरे पर फर्क नज़र आने लगता है।

    ये भी पढ़ें- स्वाद भी, सेहत भी, मिलेट से बनी ये 4 वेज रेसिपी आपकी रसोई को बना देंगी हेल्थ किचन

    असली निखार मन की शांति से आता है-

    मानसी गुलाटी का सबसे ज़रूरी संदेश यह है, कि एक शार्प और जवान दिखने वाली जॉलाइन सिर्फ बाहरी देखभाल का नतीजा नहीं है, यह एक शांत और संतुलित मन की पहचान भी है। महंगी क्रीम्स और इलाज वक्ती राहत देते हैं लेकिन असली और टिकाऊ हल माइंडफुलनेस और नियमित सेल्फजकेयर में है।

    अगर आप अपने तनाव के कारणों को पहचानें और इन सरल तकनीकों को रोज़ाना अपनाएं तो चेहरे पर पड़ने वाले स्थायी निशानों को रोका जा सकता है। याद रखिए उम्र बढ़ना रोका नहीं जा सकता, लेकिन तनाव को अपने चेहरे पर हावी होने से ज़रूर रोका जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- हफ्तों तक पानी नहीं दिया तो भी नहीं मरेंगे ये 5 पौधे, बालकनी और बगीचे के लिए एकदम सही

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।