Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली Delhi Metro Rail Corporation यानी दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है। जहां एक तरफ यह रोज़ लाखों लोगों की यात्रा को आसान बनाती है, वहीं दूसरी तरफ यहां होने वाली घटनाएं अक्सर लोगों के लिए परेशानी भी बन जाती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    सीट को लेकर शुरू हुआ विवा-

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि मेट्रो के अंदर दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर कहासुनी शुरू हो जाती है। धीरे-धीरे यह बहस इतनी बढ़ जाती है, कि मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक महिला यात्री ने एक पुरुष यात्री को थप्पड़ मार दिया, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। हालांकि इस झगड़े की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज साफ नजर आती है।

    अन्य यात्रियों ने किया बीच-बचाव-

    जैसे ही मामला हाथापाई तक पहुंचा, आसपास मौजूद कुछ यात्रियों ने बीच में आकर स्थिति संभालने की कोशिश की। खास तौर पर कुछ लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, जबकि दोनों के बीच बहस जारी रही। मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार देख बाकी यात्री भी असहज नजर आए।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-

    यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया, जहां इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कुछ यूज़र्स ने कहा, कि दिल्ली मेट्रो में इस तरह के झगड़े अब आम बात हो गए हैं। वहीं कई लोगों ने ऐसे व्यवहार पर सख्त जुर्माना लगाने की मांग की, ताकि सार्वजनिक जगहों पर अनुशासन बना रहे।

    लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया-

    इंटरनेट पर लोगों की राय इस मामले को लेकर अलग-अलग रही। कुछ ने इसे रोजमर्रा की झुंझलाहट का नतीजा बताया, तो कुछ ने कहा कि गुस्से में आकर हाथ उठाना बिल्कुल गलत है। एक यूज़र ने मजाक में लिखा, कि “अब मेट्रो में एंट्री के साथ फाइट म्यूजिक भी बजना चाहिए,” जबकि दूसरे ने कहा, कि “दोनों ही गुस्से में थे, लेकिन थप्पड़ मारना सही नहीं था।”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: इंस्टाग्राम लाइव पर पिता ने की बच्चे की बेल्ट से पिटाई, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    दिल्ली मेट्रो सुविधा के साथ बढ़ती चुनौतियां-

    दिल्ली मेट्रो को देश की सबसे बेहतरीन परिवहन सेवाओं में गिना जाता है। लेकिन बढ़ती भीड़ और लोगों के व्यवहार के कारण यहां इस तरह की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। ऐसे मामलों से यह सवाल उठता है, कि क्या सिर्फ सुविधा ही काफी है, या यात्रियों के व्यवहार में भी बदलाव जरूरी है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: यूट्यूबर ने अपने कुक को बर्तनों पर थूकते हुए पकड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।