India Poorest States: भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों वाला यह देश विकास की रफ्तार में किसी से पीछे नहीं है। लेकिन इस तस्वीर के पीछे एक और सच्चाई भी है, हर राज्य की आर्थिक स्थिति एक जैसी नहीं है।
कुछ राज्य जहां देश की इकॉनमी को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं कुछ राज्य अभी भी विकास की दौड़ में काफी पीछे हैं। RBI की हैंडबुक ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऑन इंडियन स्टेट्स की SGDP रिपोर्ट इसी सच्चाई को सामने रखती है।
भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है?
RBI के ताजा डेटा के मुताबिक, SGDP यानी State Gross Domestic Product के मामले में अरुणाचल प्रदेश सबसे नीचे है। पूरे देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में अरुणाचल प्रदेश की इकॉनमी सबसे छोटी है। यह आंकड़ा हैरान करने वाला जरूर है, लेकिन इसके पीछे भौगोलिक चुनौतियां, कनेक्टिविटी की कमी और सीमित औद्योगिक विकास जैसे कारण हैं।
भारत के 5 सबसे गरीब राज्य-
RBI रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों के अनुसार भारत के 5 सबसे कम SGDP वाले राज्य इस प्रकार हैं —
- अरुणाचल प्रदेश SGDP: ₹4,423 करोड़ (सबसे नीचे)
- त्रिपुरा SGDP: ₹8,968 करोड़
- हिमाचल प्रदेश SGDP: ₹23,169 करोड़
- जम्मू-कश्मीर SGDP: ₹26,246 करोड़
- उत्तराखंड SGDP: ₹37,824 करोड़
इन राज्यों की इकॉनमी देश के बड़े राज्यों की तुलना में बहुत छोटी है। हालांकि इनमें से कई राज्य पर्यटन और प्राकृतिक संसाधनों के मामले में काफी समृद्ध हैं, लेकिन आर्थिक विकास की रफ्तार अभी भी धीमी है।
अमीर राज्यों की लिस्ट में कौन है नंबर 1?
जहां एक तरफ कुछ राज्य पीछे हैं, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र देश की सबसे बड़ी स्टेट इकॉनमी बनकर उभरा है। RBI के लेटेस्ट करंट प्राइस एस्टिमेट के अनुसार, महाराष्ट्र का GSDP ₹45.31 लाख करोड़ है, जो इसे नंबर 1 की पोजीशन पर रखता है। मुंबई जैसा फाइनेंशियल हब होने का फायदा महाराष्ट्र में साफ नजर आता है।
उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी-
इस रिपोर्ट की सबसे बड़ी सरप्राइज स्टोरी उत्तर प्रदेश की है। ₹29.7 लाख करोड़ के GSDP के साथ UP ने कर्नाटक (₹28.8 लाख करोड़) को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जिसकी GSDP ₹31.1 लाख करोड़ है। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश भी टॉप 10 में शामिल हैं और इनकी इकॉनमी ₹15 लाख करोड़ से ऊपर जा चुकी है। दिल्ली ₹12.15 लाख करोड़ के GSDP के साथ 10वें नंबर पर है।
ये भी पढ़ें- World’s Ugliest Animals: दुनिया के 5 सबसे बदसूरत जानवर, प्रकृति के अनोखे करिश्मे
विकास की राह पर आगे बढ़ने की जरूरत-
यह रिपोर्ट साफ बताती है, कि भारत का विकास पूरा नहीं है। जहां कुछ राज्य लाखों करोड़ की इकॉनमी चला रहे हैं, वहीं कुछ राज्य अभी हजार करोड़ में ही हैं। सरकार को पिछड़े राज्यों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और इंडस्ट्री को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे सबके विकास का सपना सच में पूरा हो सके।
ये भी पढ़ें- Seven Wonders of India: विकसित भारत या करोड़ों की बर्बादी?



