Veg Friendly Countries
    Symbolic Photo Source - Google

    Veg Friendly Countries: दुनिया घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन जो लोग शाकाहारी (vegetarian) हैं, उनके लिए ट्रैवल करना कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई देशों में खाना अब भी मीट और सी फूड के इर्द-गिर्द घूमता है, जिससे वेज ट्रेवलर्स को बार-बार मेन्यू समझना पड़ता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां शाकाहारी खाना कोई “ऑप्शन” नहीं बल्कि कल्चर का हिस्सा है। यहां वेज खाना ढूंढना नहीं, बल्कि एन्जॉय करना होता है।

    भारत जहां शाकाहार सिर्फ खाना नहीं, एक परंपरा है-

    India में शाकाहारी खाने की बात ही अलग है। यहां वेज डायट सिर्फ पसंद नहीं बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता से जुड़ी हुई है। हिंदू, जैन और बौद्ध परंपराओं का गहरा असर यहां के खाने में दिखता है। देश के हर हिस्से में अलग-अलग तरह के वेज डिसेज़ मिलते हैं। उत्तर भारत में पनीर, दाल और पराठा का स्वाद, वहीं दक्षिण में डोसा, इडली और कोकोनट बेस्ड डिश लोगों का दिल जीत लेते हैं। गुजरात और राजस्थान की थाली तो शाकाहारी लोगों के लिए किसी फीस्ट से कम नहीं।

    इटली सिंपल चीजों में छिपा बेहतरीन स्वाद-

    Italy को अक्सर पिज्जा और पास्ता के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां का वेज फूड भी उतना ही शानदार है। ताज़ी सब्जियां, ऑलिव ऑइल और हर्ब्स के साथ तैयार डिशिज़ एकदम ऑथेंटिक फील देती हैं। पिज्जा मार्गरिटा, पास्ता प्रिमावेरा और मशरुम रिज़ोतो जैसे डिसेज़ ये साबित करते हैं, कि बिना नॉनवेज के भी खाना बेहद स्वादिस्ट हो सकता है।

    थाईलैंड फ्लेवर से भरपूर शाकाहारी अनुभव-

    Thailand का खाना अपने बोल्ड फ्लेवर के लिए जाना जाता है। यहां स्पाइसी, स्वीट और टैंगी स्वाद का शानदार मिक्स मिलता है। बैंकॉक और चियांग मेई जैसे शहरों में वेज ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं। टोफू स्टर-फ्राई, वेज करी और पेड थाई जैसी डिश स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्टोरेंट तक हर जगह अवेलिबल हैं।

    इज़राइल जहां सब्जियां हैं खाने का स्टार-

    Israel में वेज खाना कल्चर का अहम हिस्सा है। यहां फलाफल और फ्रैश सेलेड हर गली में मिल जाते हैं। तेल अवीव की स्ट्रीट पर वेज फूड लवर्स के लिए एंडलैस ऑप्शन हैं। यहां का फूड फ्रैश इंग्रिडिएंट और सिंपल कूकिंग पर आधारित होता है, जो इसे हेल्दी और टेस्टी बनाता है।

    ताइवान ट्रैडिशनल और मॉर्डन वेज का बेहतरीन मेल-

    Taiwan वेजिटेरियन ट्रैवलर्स के लिए एक हिडन जेम है। यहां बुद्धिस्ट कल्चर के कारण प्लांट बेस्ड फूड काफी पॉपुलर है। Taipei जैसे शहरों में वेज बफेट और इनोवेटिव मीट सब्सटिट्यूट्स वाले डिसेज़ आसानी से मिल जाते हैं। नाइट मार्केट्स में भी वेज स्नैक्स और सूप की भरमार होती है।

    ये भी पढ़ें- LPG vs PNG: आपके घर के लिए कौन है ज्यादा सुरक्षित? जानिए पूरी सच्चाई

    इथियोपिया खाने के साथ कल्चर का भी अनुभव-

    Ethiopia में वेज खाना सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि एक एक्सपिरियंस भी है। यहां मील एंजेरा नाम की फ्लेटब्रेड पर सर्व होते हैं और लेनटिल्स, वेजिटेबल्स और स्पाइसेज़ से बने डिशिस के साथ खाए जाते हैं। Ethiopian ऑर्थोडॉग ट्रेडिशन के कारण यहां प्लांट बेस्ट खाना बहुत कॉमन हैं।

    इन देशों में शाकाहारी ट्रैवलर्स को बार-बार “क्या खाएं?” सोचने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां का खाना न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि कल्चर और ट्रेडिशन से भी जुड़ा हुआ है, जो हर यात्रा को और खास बना देता है।

    ये भी पढ़ें- मुंबई में रहना महंगा, कोलकाता सस्ता, जानें 2026 में किस शहर में महीने का कितना होता है खर्च

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।