Marketing Trick
    Symbolic Photo Source - Google

    Marketing Trick: कभी-कभी कुछ लोग दिमाग का इस्तेमाल इस तरह करते हैं, कि आप बस मुंह खुला देखते रह जाओ। एक कंपनी ने Cristiano Ronaldo, Dwayne Johnson जैसे दुनिया के सबसे मशहूर चेहरों का नाम अपने विज्ञापन में इस्तेमाल किया, बिना एक भी फूटी कौड़ी दिए और जब यह मामला कोर्ट तक पहुंचा तो कोर्ट ने भी कहा, इसमें गलत क्या है?

    क्या था पूरा खेल?

    यूट्यूब चैनल फैक्ट टेक्ज़ के मुताबिक, Sariyaal नाम की एक कंपनी ने एक ऐसी मार्केटिंग टेक्निक अपनाई, जो सुनने में अजीब लगती है, लेकिन पूरी तरह कानूनी है। उन्होंने कुछ ऐसे रियल लोगों को ढूंढा, जिनके असली नाम Cristiano Ronaldo और Dwayne Johnson थे यानी वो मशहूर फुटबॉलर या हॉलिवुड नहीं थे, बस उनके नाम वही थे। इन आम लोगों को कंपनी ने अपने विज्ञापन में लिया और छाप दिया, “हमारा प्रोडक्ट Cristiano Ronaldo को भी पसंद है।”

    Salman Khan वाला एंगल से समझिए-

    यही लॉजिक Salman Khan पर भी लागू होती है। भारत में सलमान खान सिर्फ एक एक्टर का नाम नहीं है, यह एक आम नाम है, जो लाखों लोगों का है। तो अगर कोई कंपनी किसी ऐसे इंसान को हायर करे, जिसके आधार कार्ड में सच में सलमान खान लिखा हो और उससे विज्ञापन करवाए, तो वो टेक्नीकली इललीगल नहीं है। छापा जाए, “Recommended by Salman Khan” और नाम सच में उस इंसान का ही हो।

    कोर्ट ने क्या कहा?

    जब यह मामला अदालत पहुंचा तो जज का जवाब था, “अगर किसी मशहूर इंसान का नाम किसी और का भी नाम है और वो इंसान किसी कंपनी का विज्ञापन करे, तो इसमें कोई गलती नहीं है।” यानी कानून की नज़र में यह ट्रिक बिल्कुल साफ है। जब तक आप असली सिलैब्रिटी का चेहरा या आवाज़ इस्तेमाल नहीं करते, सिर्फ नाम की समानता कोई अपराध नहीं।

    ये भी पढ़ें- भारत की वो सड़क, 40 साल में नहीं बना एक भी गड्ढा फिर भी दोबारा इस कंपनी को क्यों नहीं मिला टेंडर?

    यह है असली दिमागी मार्केटिंग-

    यह घटना बताती है, कि मार्केटिंग की दुनिया में क्रिटिवीटी की कोई सीमा नहीं होती। बड़े सेलिब्रेटी को करोड़ों रुपये देने की जगह इस कंपनी ने एक ऐसा रास्ता निकाला, जो न सिर्फ सस्ता था, बल्कि चर्चा में आने का सबसे आसान तरीका भी बन गया।

    ये भी पढ़ें- Amazing Facts: जापान के 30 अजीबो गरीब फैक्ट्स, जो अन्य देश में नहीं

    अस्वीकरण: यह लेख सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी सिलैब्रिटी या कंपनी को बदनाम करना नहीं है। पाठक स्वयं जांच करें।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।