Desi Cooling Tips: भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है और घर के अंदर रहना भी किसी तपते तंदूर में बैठने जैसा महसूस होता है। हर कोई यही सोचता है कि काश कुछ ऐसा हो जाए जिससे घर खुद-ब-खुद ठंडा हो जाए, बिना बिजली के बड़े बिल और बिना महंगे एसी के झंझट के। तो जनाब, खुश हो जाइए! क्योंकि आपके लिए है एक देसी और वैज्ञानिक तरीका जो न सिर्फ आपकी छत को ठंडा करेगा, बल्कि पूरे घर का तापमान 8-10 डिग्री तक कम कर देगा।
Desi Cooling Tips क्या है ये चमत्कारी देसी उपाय?
आपको करना बस इतना है कि 10 लीटर पानी में 5 किलो चुना, 1 किलो फेविकोल, और आधा किलो चीनी मिला लें। इस मिक्सचर को अच्छे से घोल कर एक पतला लेप बना लें और उसे अपनी छत पर एकसमान तरीके से फैला दें। जैसे ही यह लेयर सूखती है, इसका असर शुरू हो जाता है।
चूने की तासीर ठंडी होती है और इसका सफेद रंग सूरज की लगभग 80% गर्मी को रिफ्लेक्ट कर देता है। नतीजा? आपकी छत गर्मी को सोखने के बजाय उसे वापस भेज देती है और आपका घर अंदर से रहने लायक ठंडा हो जाता है।
Desi Cooling Tips कैसे काम करता है ये देसी साइंस?
इस नुस्खे में शामिल हर चीज़ का एक मकसद है।
चूना (Lime): इसके अंदर प्राकृतिक ठंडक देने की क्षमता होती है।
फेविकोल: यह मिश्रण को छत पर टिकाए रखने में मदद करता है और वॉटरप्रूफिंग भी करता है।
शक्कर: यह बाइंडिंग एजेंट का काम करती है, जिससे लेप की पकड़ मजबूत हो जाती है।
इस मिक्सचर से तैयार सफेद सतह सूरज की किरणों को घर में प्रवेश करने से रोक देती है। यही कारण है कि तापमान में गिरावट आती है और घर में ठंडी हवा बनी रहती है।
Desi Cooling Tips महंगा नहीं, लेकिन असरदार है ये उपाय-
जहां एक ओर लोग महंगे कूलर, एसी या छत पर वाटरप्रूफिंग कोटिंग्स के नाम पर हजारों खर्च कर देते हैं, वहीं ये देसी तरीका आपको मात्र 200-300 रुपये में मिल सकता है। खास बात यह है कि यह उपाय पूरी तरह इको-फ्रेंडलीभी है।
गांव से लेकर शहर तक-
चाहे आपका घर गांव में मिट्टी का हो या शहर में सीमेंट की छत वाला, यह उपाय हर जगह काम करता है। कई घरों में लोग गर्मी से बचने के लिए पुराने तरीकों को आजमाते हैं – जैसे घास की टट्टियां या पानी का छिड़काव – लेकिन यह देसी घोल उन सभी उपायों को पीछे छोड़ देता है।
ये भी पढ़ें- India के भिखारियों का असली सच! क्या सच में हैं ये गरीबी का शिकार या ज़बरदस्ती..
गर्मी से राहत, बिना बिजली के झंझट के-
आज जब हर कोई बिजली की बढ़ती खपत और भारी बिलों से परेशान है, ऐसे में यह तरीका न सिर्फ बजट-फ्रेंडली है, बल्कि पूरी तरह नेचुरल और सेफ भी है। ना कोई हानिकारक केमिकल, ना कोई मशीनरी – सिर्फ थोड़ी मेहनत और समझदारी।
अब देर किस बात की? इस बार गर्मियों में AC का टेंशन छोड़िए और अपनाइए ये देसी साइंटिफिक तरीका। घर ठंडा, दिल खुश और बिजली का बिल हल्का।
ये भी पढ़ें- वॉर हुई तो भारत के सामने कितने दिन टिकेगा पाकिस्तान? जानें पावर का सच