Jharkhand Matriculation Exam: झारखंड में इस बार मैट्रिक यानी क्लास 10 की परीक्षा ने एक ऐसी तस्वीर पेश की, जो लोगों के दिलों को छू गई और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गई। गढ़वा जिले के अपग्रेडेड मिडिल स्कूल में आयोजित “म्यूज़िक” के पेपर में सिर्फ एक छात्र शंकर कुमार सिंह परीक्षा देने पहुंचा। लेकिन उसके लिए जो इंतजाम किए गए, वो किसी बड़े परीक्षा केंद्र से कम नहीं थे। 18 निगरानी टीमें, 12 पुलिसकर्मी, सीसीटीवी कैमरे और एक मजिस्ट्रेट सब कुछ हाजिर था, बस स्टूडेंट्स की भीड़ नहीं थी।
406 की क्षमता, बैठा सिर्फ एक-
यह परीक्षा केंद्र जहां शंकर ने पेपर दिया, उसकी कैपेसिटी 406 छात्रों की है। लेकिन म्यूज़िक विषय के लिए सिर्फ वही एकमात्र रजिस्टर्ड कैंडिडेट था। जब यह बात लोगों तक पहुंची, तो हर कोई हैरान रह गया, “इतने बड़े सेटअप में अकेला बच्चा!” यह नजारा जितना हैरान करने वाला था, उतना ही दिल को छूने वाला भी। शंकर ने शांति से अपना पेपर दिया, बिना किसी प्रेशर के, और शायद बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के भी।
अधिकारियों ने कहा नियम सबके लिए बराबर हैं-
इस पूरे मामले पर ऑफिशियल्स का कहना था, कि ये अरेंजमेंट्स किसी एक छात्र के लिए नहीं, बल्कि जिले भर में फ्री और फेयर एग्ज़ाम कंडक्ट करने की ब्रॉडर स्ट्रेटेजी का हिस्सा थे। सेंटर सुपरिंटेंडेंट हर्ष ज्योति शुक्ला ने बताया, कि परीक्षा केंद्र पर पीने का पानी, सैनिटेशन और सीसीटीवी सर्विलांस जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई थीं। ट्रांसपेरेंसी और डिसिप्लिन ये दो चीजें सिस्टम की प्रायोरिटी थीं, चाहे छात्र एक हो या चार सौ।
इन गांवों की बेटियों का केंद्र है यह स्कूल-
यह परीक्षा केंद्र मुख्य रूप से रामकंदा ब्लॉक के हरहे, पतसर और मुरली गांव, भंडरिया ब्लॉक के रोडो गांव की छात्राओं के साथ-साथ शेड्यूल्ड कास्ट रेजिडेंशियल स्कूल और कस्तूरबा स्कूल की स्टूडेंट्स को सर्व करता है। पूरी परीक्षा अवधि में इस केंद्र का अटेंडेंस रेकॉर्ड काफी इम्प्रेसिव रहा, सिर्फ एक दिन एक छात्र एब्सेंट रहा, बाकी सभी दिन पूरी उपस्थिति रही। यह अपने आप में एक बड़ी बात है।
ये भी पढ़ें- आम आदमी की मौत पर 6 करोड़ का जुर्माना, लेकिन मृतक के परिवार को सिर्फ 5 लाख दिए क्यों?
7 लाख से ज्यादा बच्चों ने दी परीक्षा, 20 दिनों में हुई कम्पलीट-
झारखंड में इस बार मैट्रिक परीक्षा में 7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और यह पूरा एग्ज़ाम साइकल 20 दिनों में रीजनल लैंग्वेज के पेपर्स के साथ आज संपन्न हो गया। अब आगे क्लास 10 और क्लास 12 दोनों के प्रैक्टिकल और वाएवा एग्ज़ामिनेशन 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- AI Impact Summit 2026: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें वैकल्पिक रूट



