Ranvir Sachdeva
    Photo Source - Google

    Ranvir Sachdeva: नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 चल रहा है, जहां दुनिया भर के बड़े नेता और विशेषज्ञ जमा हैं। लेकिन इस पूरे आयोजन में सबसे ज़्यादा चर्चा एक 8 साल के बच्चे की हो रही है। रणवीर सचदेवा इस समिट के सबसे कम उम्र के की-नोट स्पीकर बने और मंच पर खड़े होकर उन्होंने AI को भारत की प्राचीन दर्शन परंपरा से जोड़ने की बात कही, जिसे सुनकर पूरा हॉल दंग रह गया।

    पुरानी सोच और नई तकनीक का अनोखा मेल-

    रणवीर ने अपने भाषण में बताया, कि भारत की सदियों पुरानी विचारधारा को आज की आधुनिक तकनीक के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है। उन्होंने यह भी शेयर किया, कि दुनिया के अलग-अलग देश AI को किस नज़रिए से विकसित कर रहे हैं और इसमें भारत का अपना तरीका क्या है।

    उन्होंने एक नए भारतीय AI मॉडल का अपना अनुभव भी पेश किया और बताया, कि वो इसके ज़रिए देश में तकनीकी जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

    दुनिया के बड़े नामों से हुई मुलाकात-

    Summit के दौरान रणवीर की मुलाकात गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई और OpenAI के प्रमुख सैम ऑल्टमैन से हुई। इससे पहले वो जिनेवा में एक अंतरराष्ट्रीय AI सम्मेलन में सेल्स फोर्स के प्रमुख Marc Benioff से भी मिल चुके हैं। साल 2024 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी भेंट की थी।

    ये भी पढ़ें- शादी में जुता चुराई की रस्म बैन, सगाई के बाद मंगेतर नहीं करेंगे फोन पर बात, यहां बने नियम

    तीन साल की उम्र से शुरू हुआ सफर-

    रणवीर ने कोडिंग सीखना तब शुरू किया, जब वो महज तीन साल के थे। 2023 में जब Apple के प्रमुख Tim Cook दिल्ली आए, तो उस वक्त सिर्फ 5 साल के रणवीर ने उनके सामने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया। 6 साल की उम्र में वो दुनिया के सबसे कम उम्र के TEDx वक्ता बने।

    ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi को किसने दी खुलेआम घर में घुसकर गोली मारने की धमकी? वीडियो आया सामने

    2022 में उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय पठन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी जीता। इतना ही नहीं, उन्होंने मंगल ग्रह की खोज के लिए एक प्रोटोटाइप रॉकेट भी बनाया, जिसे NASA की प्रयोगशाला ने भी सराहा। रणवीर की यह कहानी साबित करती है, कि हौसला हो तो उम्र कभी रुकावट नहीं बनती।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।