Rahul Gandhi: गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को देश की राजनीति में एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में करणी सेना का एक कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की खुलेआम धमकी देता नजर आ रहा है।
पवन खेरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, कि पूरा RSS-BJP तंत्र एक “गोडसे फैक्ट्री” है और यह धमकी कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साजिश का हिस्सा है।
एक बड़ी साजिश-
पवन खेरा ने अपने X पोस्ट में पूरी घटना की टाइमलाइन सामने रखी। उन्होंने कहा, कि पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सार्वजनिक रूप से यह झूठ फैलाया, कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला का अपमान किया। जबकि उपलब्ध वीडियो फुटेज में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता।
बल्कि उस दौरान स्पीकर खुद मुस्कुराते दिख रहे हैं। इसके बाद BJP सांसदों ने अलग-अलग मंचों पर एक ही बात दोहरानी शुरू कर दी, कि राहुल गांधी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। खेरा ने कहा, कि यह विपक्ष को बदनाम करने और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा को जस्टिफाई करने की बड़ी कोशिश है।
पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक “गोडसे फैक्ट्री” है।
तथाकथित करणी सेना द्वारा राहुल गांधी और “25 सांसदों” के खिलाफ दी गई धमकी कोई अलग-थलग पड़ी घटना नहीं है। यह एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साज़िश का हिस्सा है।
▪️पहले, @KirenRijiju ने सार्वजनिक रूप से झूठ बोला और देश को गुमराह किया कि… pic.twitter.com/jB8HjM9MdP
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 19, 2026
आज फिर एक गोडसे तैयार हो रहा है-
पवन खेरा ने अपने बयान में कट्टरपंथ के काम करने के तरीके को सटीक शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा, कि पहले एक झूठ गढ़ा जाता है, फिर उसे बार-बार दोहराकर फैलाया जाता है, राजनीतिक वैधता का मुलम्मा चढ़ाया जाता है और तब तक प्रचारित किया जाता है. जब तक उनके समर्थक नफरत और हिंसा पर उतारू न हो जाएं। खेरा ने चेतावनी देते हुए कहा, “तब भी इसी तरह गोडसे बनाया गया था। आज फिर एक और गोडसे तैयार किया जा रहा है।”
ये भी पढ़ें- शादी में जुता चुराई की रस्म बैन, सगाई के बाद मंगेतर नहीं करेंगे फोन पर बात, यहां बने नियम
आरोपी बोला वीडियो फर्जी है-
वीडियो सामने आने के बाद कोटा पुलिस ने आरोपी राज अमेरा को गिरफ्तार कर लिया। दैनिक भास्कर के मुताबिक, राज अमेरा ने कहा, कि उन्हें इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है और विपक्ष ने fake ID बनाकर यह वीडियो तैयार किया है। उन्होंने यह भी कहा, कि वे सनातन धर्म से जुड़े हैं और इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें- Priyanka Gandhi बनेंगी देश की अगली पीएम? मंदिर में खास पूजा के दौरान इस बाबा ने दिया आशीर्वाद



