Salman Khan
    Photo Source - Google

    Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान, जिनकी एक झलक पाने के लिए लाखों फैंस बेताब रहते हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा देती हैं और जिनकी कुल संपत्ति 3,225 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है, वो आज भी मुंबई के बांद्रा वेस्ट में गैलेक्सी अपार्टमेंट के अपने उसी छोटे से 2BHK फ्लैट में रहते हैं। जी हां, कोई बड़ा बंगला नहीं, कोई शाही महल नहीं, बस वही पुराना घर जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम पल गुजारे हैं।

    20 साल पुराने वीडियो ने खोला घर का राज-

    हाल ही में एक पुराना वीडियो सामने आया, जो 20 साल से भी ज्यादा पहले का है। इस वीडियो में सलमान के उस जमाने का फ्लैट दिखता है, जब वो अकेले रहते थे। फ्लैट में दो बेडरूम हैं, एक खुला किचन है और एक बड़ा सा लिविंग रूम है, जो खाने और मेहमाननवाजी दोनों के काम आता है।

    कमरे में छह लोगों के बैठने लायक डाइनिंग टेबल है, दो टीवी हैं और कुछ अनोखी कुर्सियां हैं, जो कमरे की सबसे खास चीज मानी जाती हैं। हल्की रोशनी, सादे रंग और सीधे-सपाट फर्नीचर मिलकर उस घर को अपनापन भरा एहसास देते हैं।

    आज कैसा दिखता है सलमान का घर?

    वक्त के साथ सलमान के मौजूदा फ्लैट को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। अंदर से यह घर पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत और आरामदेह हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से बुलेटप्रूफ शीशे भी लगाए गए हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों में उनके घर के बाहर कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।

    माँ-बाप के पास रहना है असली वजह-

    सलमान खुद कई बार कह चुके हैं, कि वो इस घर को इसलिए नहीं छोड़ते, क्योंकि उनके अम्मी-अब्बू यानी सलीम खान और सलमा खान उनके ठीक ऊपर वाले फ्लैट में रहते हैं। उन्हें इस इमारत से, इसकी हर गली से, हर मोड़ से एक अजीब सा लगाव है। उनके लिए यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि यादों का एक पूरा खजाना है। वो कहते हैं, कि पूरी बिल्डिंग उन्हें एक बड़े परिवार जैसी लगती है।

    ये भी पढ़ें- जानिए Dhurandhar 2 की शूटिंग में टूटा कौन सा नियम? जिस कारण Aditya Dhar का प्रोडक्शन हाउस हुआ ब्लैकलिस्ट

    फैंस का मक्का बन गया है गैलेक्सी अपार्टमेंट-

    ईद हो, जन्मदिन हो या कोई और मौका हजारों फैंस इस इमारत के बाहर जमा हो जाते हैं, बस एक झलक की उम्मीद में और सलमान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते, बालकनी पर आकर हाथ हिलाते हैं, मुस्कुराते हैं और उस अपनेपन को जिंदा रखते हैं।

    ये भी पढ़ें- Himanshi Khurana को किसने दी धमकी? ईमेल के ज़रिए की इतने करोड़ की डिमांड

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।