UP Wedding Cancel
    Symbolic Photo Source - Google

    UP Wedding Cancel: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार की रात एक शादी इस कदर बिगड़ी, कि सुबह होते-होते दोनों परिवार थाने में बैठे थे और दुल्हन ने साफ कह दिया, अब यह रिश्ता नहीं होगा। खागा कोतवाली इलाके के एक गेस्ट हाउस में यह पूरा माजरा हुआ।

    दुल्हन का परिवार प्रयागराज से बस और गाड़ियों में आया था, दूल्हे की बारात भी धूमधाम से पहुंची थी। जयमाला तक सब कुछ ठीक रहा, माहौल खुशनुमा था, लेकिन रात ढलते-ढलते हालात बिल्कुल पलट गए।

    बस एक कुत्ते की आवाज़ और भड़क गई आग-

    रात के करीब 4 बजे जब वेदी पर गहने देने की रस्म चल रही थी, तभी दुल्हन का पालतू कुत्ता, जिसे थोड़ी दूर बांधा गया था, भौंकने लगा। दूल्हे की तरफ के एक युवक को यह नागवार गुज़रा और उसने कुत्ते को मारना शुरू कर दिया। दुल्हन के परिवार ने जब इसका विरोध किया, तो बात बढ़ती चली गई।

    देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, लाठियां और कुर्सियां तक चलीं। दुल्हन की तरफ के तीन लोग शुभम गुप्ता, ऋषभ केसरवानी और संगीता देवी सिर पर चोट लगने से लहूलुहान हो गए। दूल्हे की तरफ के एक-दो लोगों को भी हल्की चोटें आईं।

    पुलिस आई, भीड़ भागी, शादी रुकी-

    जैसे ही पुलिस पहुंची, वेन्यू पर अफरातफरी मच गई और कई मेहमान वहां से निकल भागे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद प्रयागराज वापस भेज दिया गया। खागा थाने में मामला पहुंचा और पुलिस ने बीच-बचाव कर रस्में रुकवा दीं। गुरुवार को दोनों परिवार फिर थाने आए और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में बातचीत हुई।

    दुल्हन का फैसला नहीं करनी यह शादी-

    पूछताछ के दौरान दुल्हन ने दो टूक कह दिया, कि वो अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। इसके बाद दोनों परिवारों के बड़े-बुजुर्गों के बीच पंचायत बैठी। शादी में दिए गए तोहफे और पैसे वापस किए गए और दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए। किसी ने भी थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

    ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi को किसने दी खुलेआम घर में घुसकर गोली मारने की धमकी? वीडियो आया सामने

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस-

    दूल्हे की पहचान सुमित केसरवानी के रूप में हुई, जिन्होंने बताया, कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और कानपुर में आर्य समाज से शादी भी कर चुके थे। परिवार की सहमति के बाद यह सामाजिक विवाह रखा गया था। लेकिन एक पालतू जानवर के साथ हुई बदसलूकी ने सब कुछ उजाड़ दिया।

    ये भी पढ़ें- कौन हैं 8 साल के Ranvir Sachdeva? जिन्होंने India AI Impact Summit 2026 में किया सबको हैरान

    इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी जहां लोग रिश्तों में सम्मान, जानवरों के प्रति व्यवहार और दबाव में टूटते रिश्तों पर बहस करते नज़र आए।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।