Viral Video: पाकिस्तान की सड़कों पर होने वाले इंटरव्यू अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बार-बार इन वीडियो ने यह साबित किया है, कि वहां की आम जनता की सोच उनकी फौज, नेताओं और मीडिया से बिल्कुल अलग होती है। एक बार फिर एक ऐसी ही वीडियो ने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
इस बार मामला है, पाक अधिकृत कश्मीर, भारतीय सेना और पाकिस्तानी फौज का। एक युवा पाकिस्तानी लड़की का जवाब सुनकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए, लेकिन साथ ही उसकी बेबाकी की तारीफ भी करते नज़र आए।
क्या था पूरा माजरा?
वायरल वीडियो में एक पत्रकार उस लड़की से पाक अधिकृत कश्मीर के बारे में सवाल पूछ रहा था। लड़की ने बड़े आराम से कह दिया, कि भारत पहले से ही इतना बड़ा देश है, तो वो जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान को दे सकता है। इस पर पत्रकार ने उसे सुधारते हुए बताया, कि भारत देने की नहीं, बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर वापस लेने की बात कर रहा है।
यह सुनते ही लड़की ने जो जवाब दिया, वो वायरल होने के लिए काफी था। उसने कहा, कि अगर भारत चाहे तो पाक अधिकृत कश्मीर बड़ी आसानी से वापस ले सकता है।
Pakistani girl trolls Pak Army 😂
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) February 20, 2026
PAKISTANI GIRL: "We control a small part of Kashmir (PoK) compared to India"
REPORTER : But India wants that too.
GIRL : "If India wants it, they’ll take it. Pakistan Army isn’t strong and would lose badly in War" 😅pic.twitter.com/ZKnwIrt8mS
पाकिस्तानी फौज-
जब पत्रकार ने पाकिस्तानी फौज का पक्ष लेने की कोशिश की, तब भी वो लड़की बिल्कुल नहीं रुकी। उसने एकदम साफ कह दिया, कि पाकिस्तानी फौज अब पहले जैसी ताकतवर नहीं रही। उसने यह भी कहा, कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हुई, तो पाकिस्तान का बहुत बुरा हाल होगा। इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी और साफ बात सुनकर पत्रकार भी हैरान रह गया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: चलती ट्रेन में शराब पीने का वीडियो वायरल होने से मचा वबाल
इंटरनेट पर छा गई यह लड़की-
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। एक्स पर इसे ‘NewsAlgebraIND’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने कहा, कि उसने भावनाओं से नहीं, बल्कि सच्चाई से काम लिया। किसी ने लिखा, कि जब बच्चे भी हालात की सही समझ रखते हों, तो समझ ल, कि सरकारी झूठ का पर्दा उठ चुका है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: क्या सच में हाईवे साइनबोर्ड में जा घुसी Mahindra Thar? जानिए क्या है माजरा
एक यूज़र ने लिखा, कि पत्रकार एक साधारण जवाब लेने गया था, लेकिन उसे पूरी रणनीतिक समझ मिल गई। लोगों ने इस लड़की की जमकर तारीफ की। सबने कहा, कि उसने बिना किसी डर के सच्चाई बयान की, जो उसके अपने देश की फौज और नेता कभी स्वीकार नहीं करते।



