WhatsApp Notice Law
    Photo Source - Google

    WhatsApp Notice Law: राजस्थान से एक अहम कानूनी फैसला सामने आया है, जिसने डिजिटल कम्युनिकेशन और कानून के रिश्ते पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। Rajasthan High Court ने साफ तौर पर कहा है, कि WhatsApp के जरिए भेजा गया नोटिस कानूनन मान्य नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने इसे “संवैधानिक स्वतंत्रता की नींव पर चोट” बताते हुए कहा, कि ऐसी अनौपचारिक सूचना कानूनी प्रक्रिया का विकल्प नहीं हो सकती।

    क्या है पूरा मामला?

    यह मामला जयपुर निवासी Ravi Meena द्वारा दायर अवमानना याचिका से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया, कि उनकी गिरफ्तारी अवैध तरीके से की गई और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इस मामले की सुनवाई करते हुए, जस्टिस Praveer Bhatnagar ने 23 मार्च को एक पुलिस अधिकारी को दोषी ठहराया और सजा पर अगली सुनवाई 6 अप्रैल को तय की गई है।

    WhatsApp नोटिस क्यों नहीं माना गया वैध?

    पूरा विवाद 25 जनवरी 2023 को भेजे गए एक WhatsApp मैसेज से शुरू हुआ, जिसमें एंटी-करप्शन ब्यूरो के एक अधिकारी ने याचिकाकर्ता को पूछताछ के लिए बुलाया था। कोर्ट ने कहा, कि कानून में नोटिस देने के लिए तय प्रक्रियाएं होती हैं, जैसे व्यक्तिगत रूप से नोटिस देना, घर पर चस्पा करना या डाक के जरिए भेजना। इन प्रक्रियाओं को छोड़कर WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना कानूनी रूप से पर्याप्त नहीं है।

    कोर्ट ने स्पष्ट किया कि Section 41-A CrPC के तहत नोटिस देना एक औपचारिक प्रक्रिया है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। WhatsApp पर भेजा गया मैसेज इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करता और इसलिए इसे वैध नोटिस नहीं माना जा सकता।

    गिरफ्तारी कैसे बनी अवमानना का कारण?

    याचिकाकर्ता ने 30 जनवरी 2023 को WhatsApp मैसेज का जवाब देते हुए अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण कुछ समय मांगा था। लेकिन जांच एजेंसी ने न तो इस पर कोई जवाब दिया और न ही कानूनी तरीके से नया नोटिस जारी किया। इसके बावजूद 1 फरवरी 2023 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    कोर्ट ने पाया कि FIR दर्ज होने के बाद से लेकर गिरफ्तारी तक कोई वैध नोटिस जारी ही नहीं किया गया था। साथ ही, अगर व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं था, तो अधिकारी के पास अन्य कानूनी विकल्प मौजूद थे, जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का भी हुआ जिक्र-

    इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट के अहम मामलों जैसे Arnesh Kumar v. State of Bihar और Satender Kumar Antil v. CBI का भी हवाला दिया गया। इन मामलों में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना उचित नोटिस के गिरफ्तारी नहीं की जानी चाहिए, खासकर जब अपराध की सजा सात साल से कम हो।

    अधिकारी पर गिरी गाज-

    कोर्ट ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Pushpendra Singh Rathod को अवमानना का दोषी ठहराया है। उन पर आरोप है, कि उन्होंने न्यायालय के दिशा-निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना की और याचिकाकर्ता की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन किया। अब उन्हें 6 अप्रैल को सजा सुनाने के लिए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

    ये भी पढ़ें- Raghav Chadha: जानिए कितनी है उनकी नेट वर्थ, इनकम के सोर्स और एजुकेशन

    डिजिटल युग में कानून की सीमाएं-

    इस फैसले ने एक बड़ा मैसेज दिया है कि भले ही हम डिजिटल ऐरा में जी रहे हों, लेकिन कानून की अपनी तय प्रक्रियाएं होती हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म सुविधा जरूर देते हैं, लेकिन वे अभी भी कानूनी तौर पर पूरी तरह स्वीकार्य नहीं हैं।

    ये भी पढ़ें- Raghav Chadha को राज्यसभा से हटाने की AAP क्यों कर रही तैयारी? जानें पूरा मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।