Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) में एक अहम बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर Raghav Chadha को उच्च सदन में डिप्टी लीडर के पद से हटाने और उनकी जगह Ashok Mittal को नियुक्त करने की मांग की है। इस घटनाक्रम के बीच एक बार फिर राघव चड्ढा सुर्खियों में हैं और लोग उनकी नेट वर्थ, करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाह रहे हैं।
कितनी है राघव चड्ढा की नेट वर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनावी हलफनामे के आधार पर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति 50 लाख रुपये से भी कम बताई जाती है। यह सुनकर कई लोग हैरान हो सकते हैं, क्योंकि आमतौर पर बड़े नेताओं की संपत्ति करोड़ों में होती है। चड्ढा की संपत्ति में करीब 36–37 लाख रुपये का एक घर शामिल है, जबकि बाकी रकम गोल्ड और कुछ फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश के रूप में है। दिलचस्प बात यह है, कि उनके किसी बड़े बिजनेस या प्राइवेट इन्वेस्टमेंट की कोई सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है।
करियर और एजुकेशन-
राघव चड्ढा का करियर काफी प्रोफेशनल और स्ट्रक्चर्ड रहा है। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की पढ़ाई की और Deloitte और Grant Thornton जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया। उनकी स्कूली शिक्षा मॉर्डन स्कूल से हुई और उन्होंने Sri Venkateswara College से ग्रेजुएशन पूरा किया।
राजनीति में उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें रमेश बिधुरी से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2020 में उन्होंने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से जीत हासिल कर अपनी मजबूत वापसी की। इसके अलावा वे दिल्ली जल बोर्ड के वाइस-चेयरमैन भी रह चुके हैं।
सबसे युवा राज्यसभा सांसदों में शामिल-
साल 2022 में राघव चड्ढा 33 साल की उम्र में राज्यसभा सांसद बने और देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल हो गए। हाल के समय में उनके संसद में दिए गए भाषणों ने भी काफी ध्यान खींचा है, जिससे उनकी पॉलिटिकल इमेज और मजबूत हुई है।
पर्सनल लाइफ-
राघव चड्ढा की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है, खासकर उनकी शादी के बाद। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस Parineeti Chopra से शादी की, जो एक भव्य पंजाबी वेडिंग थी। यह शादी द् लीला पैलेस उदयपुर में हुई थी, जहां कई बड़े नेता और सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। इस शादी के बाद उनकी पब्लिक इमेज और भी ज्यादा चर्चा में आ गई।
ये भी पढ़ें- शादी में शराब न मिलने पर पड़ोसियों ने की दूल्हा-दुल्हन की पीटाई, जानिए पूरा मामला
सादगी भरी लाइफस्टाइल से अलग पहचान-
जहां एक तरफ राजनीति में बड़े-बड़े नेताओं की संपत्ति चर्चा का विषय बनती है, वहीं राघव चड्ढा अपनी कम नेट वर्थ और सादगी भरी लाइफस्टाइल के कारण अलग पहचान रखते हैं। यही वजह है कि वे युवा वर्ग के बीच एक relatable नेता के रूप में देखे जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Raghav Chadha को राज्यसभा से हटाने की AAP क्यों कर रही तैयारी? जानें पूरा मामला



