Suhani Bhatnagar
Photo Source - Twitter

Suhani Bhatnagar: हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है, आमिर खान की फिल्म दंगल में काम करने वाली सह कलाकार अभिनेत्री सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। कथित तौर पर दवा की वजह से हुए रिएक्शन के बाद अभिनेत्री को अखिल भारतीय आयुर्वैदिक संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया था। वह काफी समय से शरीर में तरल पदार्थ जमा होने का इलाज करवा रही थी। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले एक एक्सीडेंट में सुहानी के पैर का में फैक्चर हुआ था। इलाज के समय उन्होंने गोलियां लीं, उनके कुछ गंभीर साइड इफेक्ट हो गए। जिसकी वजह से उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा हो रहा था।

हालत ज्यादा खराब-

इस बिमारी के लिए उनका इलाज जारी था और जब हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद में किया जाएगा। उनके परिवार ने अभी तक कोई बयान साझा नहीं किया है। अभी और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 19 वर्ष से अभिनेत्री के आचानक निधन की खबर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। दुखद अपडेट को साझा करते हुए, नेटिज़ंस ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुहानी भटनागर का निधन चौंकाने वाला है।

इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन का सहारा-

वह हाल ही में दंगल में देखी गई थी, इसी बीच कुछ लोगों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते हुए, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन का सहारा लिया। नवंबर 2021 में डाली गई उनकी आखिरी पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट कर कहा कि हमारा मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद, आपकी याद आएगी। दूसरे यूज़र ने लिखा सचमुच सबसे प्यारी एक्टर में से एक अब नहीं रही। यह सभी के लिए चौकाने वाला है। एक अनेय यूज़र का कहना है कि आपको कभी नहीं भुलाया जा सकता।

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर दंगल-

दंगल में एक छोटी लेकिन यादगार भूमिका निभाई थी। बाल कलाकार ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर दंगल में अभिनय किया था, जो की पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट की बायोपिक थी, इस फिल्म में फातिमा ,सना शेख, जारा वसीम और साक्षी तंवर भी शामिल थे। सुहानी ने युवा बबीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय नहीं थी, हालांकि उनका फीड 2016 के खेल नाटक के प्रचार की तस्वीरों से भरा हुआ है। सुहानी भटनागर की उम्र 19 साल थी। उनके निधन से मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल है और लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे।

ये भी पढ़ें- Dwarka Expressway का गुरुग्राम वाला हिस्सा जल्द होगा शुरु, उद्घाटन की..

करियर की ओर पहला कदम-

अभी उन्होंने अपने करियर की ओर पहला कदम रखा ही था, कि फैंस को यह चौकाने वाली खबरें मिली है। सुहानी ने आमिर खान की दंगल फिल्म में 2016 में काम किया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था। उस वक्त उनकी उम्र काफी कम थी और वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी। जिसकी वजह से उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक्टिंग में वापसी करना चाहती थी। पहले सुहानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर किया करती थी। लेकिन साल 2021 के बाद से इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक भी पोस्ट नहीं डाली।

ये भी पढ़ें- Delhi-Mumbai Expressway का DND से सोहाना का हिस्सा जल्द होगा शुरु, घंटो का सफर मिनटो में होगा पूरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *