Asha Bhosle: जब आशा भोसले के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैली, तो पूरे देश में उनके चाहने वाले चिंतित हो उठे। लेकिन इसी बीच इंटरनेट पर उनका एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी। 2023 की दीवाली का यह वीडियो है, जिसमें आशा जी “कोई शहरी बाबू दिल लेहरी बाबू” की धुन पर थिरकती नज़र आ रही हैं और खुद मुमताज़ को डांस के लिए बुला रही हैं। मुमताज़ आगे आती हैं और अपनी ही फिल्म “लोफर” के इस आइकॉनिक गाने पर दिल खोलकर नाचती हैं, वही गाना जिसे कभी आशा जी ने ही अपनी आवाज़ दी थी।
पोती ज़नाई ने दी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी-
आशा भोसले की पोती और गायिका ज़नाई भोसले ने सोशल मीडिया पर लिखा, कि उनकी दादी को अत्यधिक थकान और छाती के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब खबर आई है कि 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
90 साल में दुबई में तीन घंटे का कॉन्सर्ट-
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था और इस साल सितंबर में वे 93 साल की हो जातीं। 1943 में मराठी फिल्म “माझा बाल” से शुरू हुआ उनका सफर आज भी दुनिया के लिए प्रेरणा है। “पिया तू अब तो आजा”, “ओ हसीना ज़ुल्फों वाली” जैसे चंचल गानों से लेकर “दिल चीज़ क्या है” जैसी गज़लों तक, उन्होंने हर विधा में महारत हासिल की। 2023 में अपने 90वें जन्मदिन पर उन्होंने शांत पारिवारिक जश्न की जगह दुबई में लाइव कॉन्सर्ट को चुना और तीन घंटे तक मंच पर गाती रहीं। उन्होंने कहा था, “मेरे लिए संगीत मेरी सांस है, जब सांस रुकती है तो इंसान मर जाता है।”
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Zanai Bhosle? आशा भोसले की पोती, जो जल्द करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू
करण औजला का गाना गाकर तोड़ा इंटरनेट-
2024 में दुबई के एक और कॉन्सर्ट में आशा जी ने करण औजला का गाना “तौबा तौबा” गाया और विक्की कौशल और त्रिप्ति डिमरी का वायरल डांस स्टेप भी किया। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले आज भी उतनी ही ऊर्जावान हैं और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।
ये भी पढ़ें- Asha Bhosle ने कहा दुनिया को अलविदा, 92 साल की उम्र में भारतीय संगीत के एक युग का अंत



