Zanai Bhosle: दिग्गज गायिका Asha Bhosle की पोती ज़नाई भोसले इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में जब सोशल मीडिया पर उनकी दादी के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आईं, तब ज़नाई ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई। उन्होंने बताया, कि आशा भोसले को थकान और चेस्ट इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान ज़नाई ने अपनी दादी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसने फैंस को राहत दी।
परिवार और पढ़ाई-
ज़नाई भोसले, आनंद भोसले और अनुजा भोसले की बेटी हैं। उनके भाई का नाम रंजाई भोसले है। 16 जनवरी 2002 को जन्मी ज़नाई अब 24 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने स्विट्ज़रलैंड के प्रतिष्ठित Institut Le Rosey से पढ़ाई की है, जो दुनिया के सबसे महंगे और प्रसिद्ध स्कूलों में गिना जाता है।
म्यूज़िक से एक्टिंग तक का सफर-
ज़नाई सिर्फ स्टार किड नहीं हैं, बल्कि उन्होंने खुद भी अपने करियर की शुरुआत म्यूज़िक से की है। उन्होंने “Kehndi Hai” और “Saiya Bina” जैसे गानों में अपनी आवाज़ दी है। अब वे जल्द ही फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं।
उनका एक्टिंग डेब्यू फिल्म द् प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज से होने वाला है। इस फिल्म में वह रानी साईबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन Sandeep Singh कर रहे हैं और इसमें Rishab Shetty और Vivek Oberoi भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2027 में रिलीज़ हो सकती है।
खास बात यह है, कि खुद आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर अपनी नातिन के डेब्यू को लेकर खुशी जताई थी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की थी।
डेटिंग रूमर्स और सच्चाई-
पिछले साल ज़नाई भोसले का नाम भारतीय क्रिकेटर Mohammed Siraj के साथ जोड़ा गया था। दोनों की एक तस्वीर वायरल होने के बाद डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों को खारिज करते हुए एक-दूसरे को भाई-बहन जैसा बताया।
दादी से मिली सीख-
ज़नाई अपनी दादी आशा भोसले को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, कि उन्होंने अपनी दादी से सबसे बड़ी सीख यही ली है, कि कभी हार नहीं माननी चाहिए।
उनके मुताबिक, जिंदगी में कई बार ऐसा वक्त आता है, जब इंसान खुद पर सवाल उठाता है, लेकिन उम्मीद और आत्मविश्वास ही हमें आगे बढ़ाते हैं। ज़नाई मानती हैं, कि यही गुण उन्हें उनकी दादी से मिला है और वही उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें- Honey Singh और Badshah का 20 साल पुराना गाना अदालत ने अब किया बैन, आखिर इतनी देर क्यों?
ग्लैमर और टैलेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन-
ज़नाई भोसले आज के नए दौर की ऐसी स्टार किड हैं, जो सिर्फ अपने परिवार के नाम से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और टैलेंट से पहचान बना रही हैं। म्यूज़िक से लेकर फिल्मों तक उनका सफर अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन जिस तरह से वे आगे बढ़ रही हैं, उससे साफ है, कि आने वाले समय में वह इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- मंच पर कॉमेडियन Sunil Pal का अपमान, माइक छीना, सीट पर बैठने का इशारा, वीडियो वायरल



