Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को आखिरकार Central Board of Film Certification (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है। 2 अप्रैल 2026 को जारी सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म को U/A (16+) रेटिंग दी गई है, यानी इसे पैरेंटल गाइडेंस के साथ देखा जा सकता है। इससे साफ है, कि फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का ऐसा मिश्रण है, जो युवाओं और परिवार दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
पहले लंबी थी फिल्म, अब किया गया ट्रिम-
सर्टिफिकेशन के समय फिल्म की कुल अवधि लगभग 2 घंटे 55 मिनट यानी 174.57 मिनट बताई गई थी। हालांकि, मेकर्स ने बाद में फिल्म में कुछ बदलाव करते हुए, इसकी लंबाई कम कर दी है। अब ‘भूत बंगला’ का फाइनल रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट कर दिया गया है। यानी करीब 11 मिनट की कटौती की गई है,जिससे फिल्म का फ्लो और एंटरटेनमेंट ज्यादा क्रिस्प और एंगेजिंग बने।
छोटे-छोटे बदलाव, लेकिन असर बड़ा-
CBFC की प्रक्रिया के दौरान फिल्म में कुछ मामूली बदलाव भी किए गए हैं। इनमें धार्मिक और अंधविश्वास से जुड़े सीन के लिए डिस्क्लेमर जोड़ना शामिल है। इसके अलावा, कुछ डायलॉग्स और सबटाइटल्स में आपत्तिजनक शब्दों को हटाया या बदला गया है। हालांकि, इन बदलावों की कुल अवधि कुछ सेकंड्स की ही है, जिससे फिल्म की कहानी या मजा बिल्कुल प्रभावित नहीं होगा।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर साथ-
‘भूत बंगला’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक खास री-यूनियन भी है। इसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay Kumar और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन करीब 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2010 में ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में फैंस को इस जोड़ी से एक बार फिर धमाकेदार एंटरटेनमेंट की उम्मीद है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म-
फिल्म की खास बात इसकी मजबूत स्टारकास्ट भी है। इसमें तब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और दिग्गज अभिनेता असरानी जैसे कलाकार नजर आएंगे। कॉमेडी और हॉरर का यह मिश्रण इन कलाकारों की एक्टिंग से और भी मजेदार बनने वाला है।
ये भी पढ़ें- Asha Bhosle ने कहा दुनिया को अलविदा, 92 साल की उम्र में भारतीय संगीत के एक युग का अंत
इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक-
‘भूत बंगला’ 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा, कि यह हॉरर-कॉमेडी दर्शकों को कितना हंसाने और डराने में सफल होती है। फिलहाल, फिल्म की एडिटिंग और सर्टिफिकेशन से जुड़े अपडेट ने इसकी रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें- Asha Bhosle का वीडियो फिर हुआ वायरल, मुमताज़ संग थिरकती दिखीं लेजेंड, देखें



