Viral News
    Symbolic Photo Source - Google

    Viral News: 28 साल की एक भारतीय मूल की महिला हाल ही में अमेरिका से डबलिन आई थी, अपनी कंपनी के काम के सिलसिले में। नए देश में नई शुरुआत, आयरिश लोगों के साथ अच्छे अनुभव सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन एक दिन दफ्तर से निकलते वक्त जो हुआ, उसने उन्हें अंदर तक हिला दिया। एक अजनबी लड़की ने अचानक उन्हें थप्पड़ मारा और ऐसे आगे चलती गई जैसे कुछ हुआ ही नहीं।

    Reddit पर लिखी दर्दभरी दास्तान-

    महिला ने अपनी आपबीती Reddit पर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। उन्होंने लिखा, कि वो दफ्तर से निकल रही थीं और अपने काम में मगन थीं। एक लड़की पास से गुज़री और अचानक उन्हें थप्पड़ मार दिया। सबसे दुखद बात यह रही, कि आसपास खड़े लोगों में से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। उन्होंने लिखा, कि अमेरिका में इतने सालों में उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ।

    वो अंदर से बहुत दुखी है-

    जो बात इस पोस्ट को खास बनाती है, वो है महिला का रवैया। गुस्से और दर्द के बावजूद उन्होंने उस लड़की के बारे में कहा, कि वो नीचे देखते हुए चल रही थी यानी वो खुद भी अपनी हरकत पर शर्मिंदा थी। उन्होंने लिखा, “मैं उसके लिए अच्छा चाहती हूँ और उम्मीद करती हूँ, कि वो अपनी तकलीफ से बाहर निकल सके।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा, कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज करने का इरादा रखती हैं, क्योंकि अगर यह नहीं रोका गया, तो यह और बुरी हरकतें कर सकती है।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Pete Hegseth? जिन पर ट्रंप ने लगाया Iran से युध्द के लिए हामी भरने…

    सोशल मीडिया पर मिला साथ-

    पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों का समर्थन उमड़ पड़ा। एक उपयोगकर्ता ने कहा, कि वो Gardaí यानी आयरिश पुलिस में रिपोर्ट करें और CCTV footage मांगें, महिला ने बताया, कि इलाके में कई दूतावास हैं, इसलिए कैमरे ज़रूर होंगे। एक और ने लिखा, कि डबलिन और कॉर्क में ऐसे नस्लवादी लोग बहुत थोड़े हैं और ज़्यादातर आयरिश लोग एक समावेशी समाज चाहते हैं। पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने एक ऐसी महिला की तरफ इशारा भी किया, जो नफरत फैलाने वाला खाता चलाती है और इस तरह की हरकतें करने के लिए जानी जाती है।

    ये भी पढ़ें- किसने कमाए 20 मिनट में 840 करोड़? ट्रंप के ईरान यू-टर्न पर फैसले पर दांव..

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।