Dubai Food Shortage
    Photo Source - Google

    Dubai Food Shortage: ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब खाड़ी देशों की रसोई तक पहुंचने लगा है। संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में खाद्य संकट के गहराते बादल दिखने लगे हैं। हालात सबसे ज़्यादा चिंताजनक Dubai में हैं, जहां अभी सिर्फ 8 दिन का ताज़ा खाना बचा है। युद्ध की वजह से समुद्री रास्ते बाधित हो गए हैं और Strait of Hormuz बंद होने से पूरे इलाके का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है, कि अगर जल्द समुद्री व्यापार पटरी पर नहीं आया तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

    कहां से आई यह जानकारी?

    NBT के अनुसार, विश्लेषक Shanaka Anslem Pereira ने X के लॉजिस्टिक्स प्रमुख Stefan Paul का एक बयान शेयर किया। Paul ने 5 मार्च को स्विस प्रसारणकर्ता SRF से बात करते हुए बताया, कि Dubai के पास फिलहाल 10 दिन का ताज़ा खाना था, यानी 7 मार्च 2026 तक केवल 8 दिन का भंडार बचा है। यह जानकारी उनकी कंपनी द्वारा निगरानी किए जा रहे आपूर्ति श्रृंखला के आँकड़ों पर आधारित है। उन्होंने ज़ोर दिया कि हालात को जल्द से जल्द सुधारना बेहद ज़रूरी है।

    खाड़ी देश खाने के लिए आयात पर निर्भर-

    UAE, सऊदी अरब और खाड़ी के अधिकतर देश अपनी खाद्य ज़रूरतें पूरी करने के लिए दूसरे देशों से आयात पर निर्भर हैं। Dubai समेत कई बड़े शहरों का अधिकांश खाना बाहर से आता है। खाड़ी सहयोग परिषद यानी GCC का 70 प्रतिशत खाना Strait of Hormuz से होकर गुज़रता है, जो एक अहम समुद्री मार्ग है। इज़राइल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया है, जिससे खाद्य आपूर्ति पर सीधा असर पड़ा है।

    हवाई मार्ग भी बाधित, फल-सब्जियां हो रही हैं कम-

    युद्ध के दौरान मिसाइल और ड्रोन हमलों ने हवाई यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। विमानन विश्लेषण कंपनी Aven के आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच मध्य पूर्व में हवाई मालवाहक क्षमता 22 प्रतिशत तक घट गई। समुद्री और हवाई दोनों रास्ते बाधित होने से ताज़े फल, सब्जियां और डेयरी उत्पादों की कमी महसूस होने लगी है।

    ये भी पढ़ें- Iran के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी, लेकिन ये बड़ी शर्त…

    कमी है, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं-

    विशेषज्ञों का कहना है, कि ताज़े खाने की कमी ज़रूर हो सकती है, लेकिन घबराने की कोई वजह नहीं है। UAE के पास अनाज, जमे हुए खाने और अन्य लंबे समय तक चलने वाली खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडार है। विश्लेषकों के मुताबिक, ताज़े खाने की आपूर्ति कुछ कम हो सकती है, लेकिन ऐसा कोई खतरा नहीं है, कि लोगों को खाने के लाले पड़ जाएं। फिर भी यह संकट याद दिलाता है, कि युद्ध की आग सिर्फ मोर्चों पर नहीं जलती, वह आम इंसान की थाली तक भी पहुंच जाती है।

    ये भी पढ़ें- क्या Iran War में कूदेगा नॉर्थ कोरिया? किम जोंग उन ने कहा ईरान में हमारे एक भी नागरिक को…

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।