UAE President
    Photo Source - Google

    UAE President: पश्चिम एशिया में जंग की आंच जब UAE तक पहुंची, तो देश के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान चुप नहीं बैठे। उन्होंने सबसे पहले अबु धाबी के Sheikh Shakhbout Medical City जाकर उन लोगों से मुलाकात की जो हालिया घटनाओं में घायल हुए थे। वहां उन्होंने मरीज़ों से बातें कीं, उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ की, जो इस मुश्किल घड़ी में दिन-रात काम कर रहे हैं। इस मुलाकात की तस्वीरें जब सामने आईं, तो लोगों ने महसूस किया, यह नेता सिर्फ भाषण देने नहीं, बल्कि अपनों के बीच खड़े होने आया है।

    UAE मज़बूत है, यह आसान शिकार नहीं-

    अस्पताल दौरे के बाद Sheikh Mohamed का संदेश अबु धाबी TV पर प्रसारित हुआ और यह उनका पहला सार्वजनिक बयान था, जब से इलाके में मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने की घटनाएं शुरू हुई थीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, कि UAE मज़बूत है और जो इसकी सुरक्षा को चुनौती देने की सोचें, उनके लिए यह कोई आसान शिकार नहीं है।

    उन्होंने देशवासियों और यहां बसे करोड़ों प्रवासियों को भरोसा दिलाया, कि सरकार हर किसी की रक्षा करना अपनी ज़िम्मेदारी मानती है। उनके वो शब्द, “हमारे प्रवासी हमारे परिवार का हिस्सा हैं”, उन लाखों लोगों के दिलों तक पहुंचे, जो UAE को अपना घर मानते हैं।

    Dubai में मलबा गिरा, एक जान गई-

    यह सब यूं ही नहीं हो रहा। ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच छिड़ी जंग का असर अब खाड़ी देशों तक फैल चुका है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में पूरे इलाके में मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिन्हें UAE समेत कई देशों ने अपनी वायु रक्षा प्रणालियों से बीच आसमान में ही नष्ट किया।

    लेकिन इस रोकथाम का भी एक नुकसान हुआ, गिरते मलबे ने कई जगह तबाही मचाई। Dubai Marina की एक रिहायशी इमारत और Al Barsha में एक गाड़ी पर मलबा आ गिरा। Al Barsha की घटना में एक पाकिस्तानी चालक की जान चली गई।

    ये भी पढ़ें- ran के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी, लेकिन ये बड़ी शर्त…

    200 से ज़्यादा राष्ट्रीयताओं का देश-

    UAE दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जहां 200 से ज़्यादा देशों के लोग मिलकर रहते हैं। ऐसे में Sheikh Mohamed की यह अपील, कि लोग धैर्य रखें, एकजुट रहें और अगर कहीं कोई कमी हो तो माफ करें। सरकार ने लोगों से कहा है, कि जब भी हवाई रक्षा प्रणाली सक्रिय हो, वे कुछ देर के लिए घर के अंदर रहें और लोग इस अपील को मान भी रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- UAE में खाने का संकट, Dubai के पास बचा सिर्फ इतने दिन का ताज़ा खाना

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।