Viral Video: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो शेयर करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। इस वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद संसद के अंदर वेपिंग करते नजर आ रहे हैं। प्रदीप भंडारी ने इसे लोकतंत्र के मंदिर का अपमान बताते हुए, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जवाब मांगा है।
भंडारी ने अपने पोस्ट में लिखा, कि यह एक अपराध है और लोकतंत्र के मंदिर का घोर अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया, कि ममता बनर्जी को जवाब देना चाहिए, कि उनके सांसद देश की जनता के सामने क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं। यह मामला तब और गरम हो गया, जब याद आया कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह का विवाद खड़ा हुआ था।
अनुराग ठाकुर ने पहले उठाए थे सवाल-
दरअसल, कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने TMC के एक अन्य सांसद सौगत रॉय पर आरोप लगाया था, कि वे कई दिनों से संसद के अंदर ई-सिगरेट पी रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए रोककर अनुराग ठाकुर ने इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा, कि सदन को यह जानना जरूरी है, कि देश में ई-सिगरेट बैन है।
TMC MP KIRTI AZAD VIDEO VAPING INSIDE PARLIAMENT
This is a crime!
This is an insult of Temple of Democracy!
Mamata Banerjee should respond- What example are her MPs setting in front of people of India? pic.twitter.com/M4mAoJKL9H
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) December 17, 2025
ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष से सवाल किया, कि क्या उन्होंने सदन के अंदर ई-सिगरेट पीने की इजाजत दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, कि एक TMC सांसद कई दिनों से लोकसभा के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कानून के खिलाफ है।
कीर्ति आजाद का पलटवार और बड़ा खुलासा-
इन आरोपों के जवाब में कीर्ति आजाद ने काफी दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने कहा, कि वे सैकड़ों सांसदों के नाम बता सकते हैं, जो संसद परिसर में स्मोकिंग करते हैं, लेकिन वे इतने निचले स्तर पर नहीं जाना चाहते। आजाद ने BJP पर पलटवार करते हुए कहा, कि अगर वे यह कहें, कि कोई BJP सांसद MPLADS फंड में तीस से चालीस परसेंट कमीशन लेता है, तो क्या होगा?
उन्होंने यह भी कहा, कि जब तक वे इसे साबित नहीं करते, यह आरोप बेमानी है। किसी पर आरोप लगाने से पहले सदन के नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी है और स्पीकर को पहले इन्फॉर्म करना होता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ‘सर, मेरे साइज का हेलमेट ही नहीं मिलता’, बुजुर्ग का जवाब सुनकर ट्रैफिक पुलिस..
सौगत रॉय ने दिया अपना पक्ष-
इस पूरे विवाद पर सौगत रॉय ने भी अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, कि सदन के अंदर सिगरेट पीना प्रतिबंधित है, लेकिन सदन के बाहर खुली जगह में सिगरेट पीने पर कोई आपत्ति नहीं है। रॉय ने BJP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि दिल्ली में प्रदूषण अपने चरम पर है और यह BJP सरकार के दौरान हो रहा है। उन्होंने कहा, कि ऐसे आरोप लगाने की बजाय सरकार को इस पर फोकस करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: Delhi में प्रदूषण से परेशान होकर भाग रहे लोग? रोहतांग के पास भारी ट्रैफिक का वीडियो वायरल



