Latest News: शादी में शामिल होने के लिए UAE आई कामिनी कन्नन ने गलती से करीब 12.32 लाख रुपये (लगभग 50,000 दिरहम) के गोल्ड को कचरे में फेंक दिया। जब इस बात का एहसास हुआ, तो परिवार टूट गया। लेकिन कुछ दिनों बाद जो हुआ, वो दुबई पुलिस की ईमानदारी और सिस्टम की एक शानदार मिसाल है। एक कूड़ा बीनने वाले और पुलिस की कोशिशों से यह सोना वापस मिल गया।
शादी के लिए आईं थीं दुबई-
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कामिनी कन्नन ने 23 साल तक UAE में रहने के बाद 2021 में भारत शिफ्ट हो गई थीं। हाल ही में वो एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई आई थीं। जनवरी के आखिरी हफ्ते में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखते हुए, उन्होंने अपने लंबे समय के निवेश को दोबारा देखने का फैसला किया। उन्होंने देखा, कि जिस पुराने पाउच में वो अपने कीमती सामान रखती थीं, वो घिस गया था, इसलिए उन्होंने सामान को दूसरे पाउच में ट्रांसफर कर दिया और उसे डाइनिंग टेबल पर रख दिया। (Latest News)
इस पाउच में चार 22K गोल्ड कॉइन्स थे, हर एक का वजन 8 ग्राम था और एक 50 ग्राम का 24K गोल्ड बार था। हालांकि सफाई करते समय पाउच को अनजाने में कचरे में फेंक दिया गया। परिवार को अगली सुबह 1 फरवरी को इस गलती का एहसास हुआ। हड़बड़ाहट में सर्च शुरू हुई, लेकिन उम्मीद तब खत्म हो गई जब पता चला, कि उनके बेटे ने गलती से पाउच को फेंक दिया था। कामिनी ने खलीज टाइम्स को बताया, “आज उन चीजों की कीमत लगभग 50,000 दिरहम है।”
कचरे में गया मतलब गया-
परिवार को लगा, कि सामान हमेशा के लिए खो गया है, इसलिए उन्होंने पुलिस में शिकायत तक दर्ज नहीं की। कामिनी ने कहा, “अगर यह कचरे में है, तो इसका मतलब है, कि यह गया।” लेकिन करीब 3 दिन बाद, एक फोन कॉल ने सब कुछ बदल दिया। 4 फरवरी को कामिनी के बेटे अभिमन्यु को उनके बिल्डिंग गार्ड से एक कॉल आई, जिसने बताया, कि कोई खोई हुई चीजों के बारे में पूछताछ कर रहा है। अभिमन्यु ने बताया, “उसने कहा, कि कोई हमारे खोए हुए सामान के बारे में पूछ रहा है। पता चला कि वो पुलिस थी।”
कूड़ा बीनने वाले ने दिखाई ईमानदारी-
अभिमन्यु के अनुसार, एक कूड़ा बीनने वाले को सोना मिला था और वो इसे गोल्ड सूक ले गया, जहां अधिकारियों ने उससे इसके बारे में सवाल किए। अभिमन्यु ने बताया, “उसने उन्हें बताया, कि उसे यह कचरे में मिला था।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसा लगता है, कि उनके पास कचरे को ट्रैक करने के लिए एक पूरा सिस्टम है। उन्हें पता है, कि कौन सा बैग कहां से आता है।”(Latest News)
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया छोड़ दुबई में बसे Brett Lee,जानिए क्यों सेलिब्रिटीज को पसंद आ रहा UAE
अभिमन्यु को उसी दिन बाद में नाइफ पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा गया था, जहां उन्हें फोटोग्राफ, खरीद बिल और स्वामित्व का प्रमाण लेकर जाना था। हालांकि प्रक्रिया में कुछ घंटे लग गए, लेकिन उन्होंने इसे स्मूद बताया और कहा, कि अधिकारी दयालु थे। कामिनी ने कहा, “मुझे वाकई पसंद है, कि दुबई कितना अमेज़िंग है। इसके जैसा कोई दूसरा शहर नहीं है।”
ये भी पढ़ें- कबूतरों को दाना डालना पड़ा भारी, भारतीय महिला पर क्यों लगा 2.26 लाख का जुर्माना



