Viral Video: क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली एक बार फिर स्मॉग की मोटी चादर में लिपट गई है। राजधानी की जहरीली हवा से तंग आकर हजारों लोग अस्थायी रूप से पहाड़ों की ओर पलायन कर रहे हैं। इस भागदौड़ का नतीजा यह हुआ है, कि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, वीडियो में रोहतांग पास के पास प्राइवेट और कमर्शियल गाड़ियों की लंबी कतार देखी जा सकती है, जो घंटों से एक ही जगह खड़ी हैं।
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था, कि क्या लोग टॉक्सिक AQI से भाग रहे हैं। यह जाम किसी शहर की सड़क पर नहीं बल्कि रोहतांग पास पर है। अभी न तो बर्फबारी हुई है और न ही छुट्टियों का सीजन है, फिर भी इतना भारी ट्रैफिक क्यों है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जाम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Escape from toxic AQI or what ? 😅
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) December 16, 2025
This jam isn’t on some city road, it’s Rohtang Pass. No snowfall yet. No vacations. Still such massive traffic. So what exactly is pulling everyone up there? pic.twitter.com/cc21YIujVP
प्रदूषण का बढ़ता संकट-
बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगभग तीन सौ के आसपास रिकॉर्ड किया गया, जो वेरी पुअर कैटेगरी में आता है। दीवाली के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर की हवा की क्वालिटी लगातार खराब होती जा रही है और यह अक्सर वेरी पुअर और सीवियर कैटेगरी के बीच झूलती रहती है। कई इलाकों में AQI का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ‘सर, मेरे साइज का हेलमेट ही नहीं मिलता’, बुजुर्ग का जवाब सुनकर ट्रैफिक पुलिस..
जहरीली धुंध-
ठहरा हुआ मौसम, हवा की कम रफ्तार और घने स्मॉग की परतों ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। जहरीली धुंध से हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द और अन्य श्वसन समस्याएं शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी में खाने की मारामारी, तंदूर के पास मची भगदड़, वायरल वीडियो ने उठाए सवाल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण हॉटस्पॉट पर मिस्ट स्प्रेयर लगाने की बात कही, जिसकी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखी आलोचना की। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, तीन सौ से ऊपर AQI को वेरी पुअर और चार सौ से ऊपर को सीवियर माना जाता है। अधिकारियों ने शहर के नौ प्रदूषण हॉटस्पॉट पर तीन सौ पांच मिस्ट स्प्रेयर तैनात किए हैं।



