Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बस स्टैंड पर अकेले रोते हुए देखा गया। कहा जा रहा है, कि उनके बेटे और बहू ने उन्हें वहीं छोड़ दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के दिल को झकझोर कर रख दिया।

    बेबसी में रोती दादी मां-

    वीडियो में दिख रहा है, कि बुजुर्ग महिला बस स्टैंड पर अकेली बैठी हुई बेहद भावुक हो गई थीं। उन्हें परेशान और रोता देख एक शख्स ने उनसे बात की और पूछताछ की। तब पता चला, कि उनकी कहानी कितनी दर्दनाक है। वो अपनी बेटी के घर जाने की कोशिश कर रही थीं, क्योंकि उनके अपने बेटे और बहू ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया था।

    जिस उम्र में बुजुर्गों को परिवार के साथ और प्यार की जरूरत होती है, उस उम्र में इस मां को बस स्टैंड पर अकेले छोड़ दिया गया। यह घटना हमारे समाज की उस सच्चाई को बयां करती है, जहां बुजुर्गों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल उठते हैं।

    सोशल मीडिया पर गुस्सा और सहानुभूति-

    सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को एक दिन में 3 हजार से ज्यादा व्यूज मिले। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था, कि मंदसौर में 80 साल की दादी को बस स्टैंड पर अकेले छोड़ दिया गया। राहगीरों ने उनकी मदद करने की कोशिश की।

    हालांकि हम इस वायरल पोस्ट की सभी डिटेल्स कन्फर्म नहीं कर सके हैं।

    लोगों की प्रतिक्रियाएं-

    कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपना गुस्सा और दुख जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, “कोई इस दादी की मदद करो और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाओ। उस बेटे को वो सब पैसे, खाना, देखभाल वापस करनी चाहिए, जो उसकी मां ने जन्म से लेकर अब तक उस पर खर्च किए।”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: कैफे का यूनिक आइडिया, टिप मिला तो स्टाफ ने किया डांस, देखें वीडियो वायरल

    एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “हमारे माता-पिता ने अपनी पूरी जिंदगी हमारे भविष्य को संवारने में लगा दी। उनकी देखभाल करना कोई फर्ज नहीं, बल्कि एक सम्मान है।” कई लोगों ने पूछा कि दादी अब कहां हैं और क्या वो ठीक हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैंने आज सुबह उनका वीडियो देखा था। क्या वो अब ठीक हैं? भगवान, इस दादी की मदद करो।” एक शख्स ने दुख जताते हुए कहा, “इंसानियत इतनी नीचे गिर सकती है, यह सोचा नहीं था।” वहीं कई लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ भी बढ़ाया।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: कूड़ा फेंकने के लिए महिला ने बुक Rapido Porter, देखें वायरल वीडियो से मचा बवाल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।