Viral Video: एक मोबाइल शॉप में हुई एक हैरान कर देने वाली घटना ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दरअसल एक लड़के ने लिथियम फोन बैटरी को अपने मुंह में रख लिया और बैटरी में विस्फोट हो गया। लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। CCTV में कैद हुई यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों को लिथियम बैटरी के खतरों के बारे में आगाह कर रही है।
CCTV फुटेज में दिखा पूरा वाकया-
वायरल हो रहे CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है, कि लड़का शॉप के सर्विस काउंटर पर खड़ा है और अचानक एक लिथियम फोन बैटरी को अपने मुंह के पास ले जाता है। फिर वह उसे काटने की कोशिश करता है और अगले ही पल बैटरी में धमाका हो जाता है। आग की लपटें उठती हैं और डरा हुआ लड़का तुरंत बैटरी को गिरा देता है। शॉप ओनर भी घबराहट में जलती हुई बैटरी को दूर फेंक देता है। हमने इस घटना की तारीख और जगह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, लेकिन फुटेज में घटना साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
लिथियम बैटरी क्यों है इतनी खतरनाक-
लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज में किया जाता है, क्योंकि ये छोटे साइज में बहुत पावर स्टोर कर सकती हैं। लेकिन अगर इन्हें छेदा जाए, कुचला जाए या डैमेज किया जाए, तो ये बेहद खतरनाक हो सकती हैं। अगर बैटरी के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचता है, तो यह ओवरहीट हो सकती है, आग पकड़ सकती है या विस्फोट भी कर सकती है।
🚨: A young man in India went to a mechanic to get his mobile phone battery replaced.
— Ik_Lion 🦁 (@SajjadZ_056) February 5, 2026
The mechanic removed the faulty battery, installed a new one, and handed the old battery to the young man.
The young man, while playing with the battery in his hand, suddenly bit it with his… pic.twitter.com/DNiZnFJwX9
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़-
इस घटना ने ऑनलाइन आलोचना की एक लहर पैदा कर दी है। कई यूजर्स ने लड़के की हरकत को गतल बताया और लिथियम बैटरी के जोखिमों के बारे में चेतावनी दी। एक व्यक्ति ने लिखा, “लिथियम दूसरी बैटरियों से अलग ज़्याद एनर्जी स्टोर करती है। इसके साथ मत खेलो।” एक अन्य ने कमेंट किया, “शॉकिंग नहीं – स्टूपिड! एकदम स्टूपिड।”
ये भी पढ़ें- Viral Video: बेटे ने रोती बुजुर्ग मां को बस स्टैंड पर छोड़ा अकेला, वीडियो देख लोगों का टूटा दिल
कई यूजर्स ने विस्फोट के पीछे के विज्ञान को भी समझाया। एक ने बताया, “लिथियम-आधारित बैटरियां छेदने, दबाने या अचानक दबाव के संपर्क में आने पर जल सकती हैं। काटने से एक स्ट्रक्चरल ब्रीच हुई जिसने थर्मल रनअवे को ट्रिगर किया।” डैमेज्ड या सूजी हुई बैटरी को कभी भी छुना या इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन्हें सुरक्षित तरीके से अप्रूव्ड रिसाइक्लिंग सेंटर्स में ही फेंकना चाहिए। यह घटना सभी के लिए एक सबक है, कि लिथियम बैटरी के साथ कभी भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: कैफे का यूनिक आइडिया, टिप मिला तो स्टाफ ने किया डांस, देखें वीडियो वायरल



