Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: मध्य प्रदेश में एक आम ट्रैफिक चेकिंग ऐसा वायरल मोमेंट बन गया, जिसे देखकर लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो अब तक 2.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग को बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए रोका गया। लेकिन जो जवाब उन्होंने दिया, वो न सिर्फ ईमानदार था, बल्कि इतना अनोखा था, कि हर किसी ने उनकी तारीफ की।

    मेरे साइज का हेलमेट ही नहीं-

    जब पुलिसवाले ने उनसे पूछा कि हेलमेट क्यों नहीं पहना है, तो बुजुर्ग ने बिना किसी बहाने के सीधा जवाब दिया – “सर, मेरे साइज का हेलमेट ही नहीं मिलता।” पहली बार में तो पुलिसवाला भी थोड़ा हैरान हुआ और उसे लगा, कि शायद बुजुर्ग बहाना बना रहे हैं। लेकिन फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो पूरे सीन को दिलचस्प बना दिया। उन्होंने अपना हेलमेट उतारा और बुजुर्ग के सिर पर पहनाने की कोशिश की और सच में, हेलमेट फिट ही नहीं हुआ। उस पल दोनों की मुस्कान देखने लायक थी, क्योंकि बुजुर्ग सच बोल रहे थे।

    पुलिसवाले ने कंपनियों से की अपील-

    इस घटना को यहीं खत्म करने की बजाय, पुलिसकर्मी ने इसे एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया। उन्होंने सीधे हेलमेट बनाने वाली कंपनियों से अपील की, कि वे बड़े साइज के हेलमेट भी बनाएं ताकि दादा जी जैसे लोग भी सुरक्षित रह सकें। वीडियो में वो कहते हैं, “रिक्वेस्ट कर रहा हूं, जो हेलमेट की कंपनीज हैं, वो थोड़ा सा बड़े साइज का भी हेलमेट बनाएं। दादा जैसे बहुत से लोग और हैं जिनका थोड़ा सर बड़ा है… जिनका सर बड़ा है, उनके लिए भी आप हेलमेट बनाएं।” वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “हेलमेट सबके लिए जरूरी है। कंपनी से रिक्वेस्ट: हर साइज का हेलमेट बनाएं।”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: “20 लाख और गाड़ी नहीं, पिता की इज्जत चाहिए”, बरेली की दुल्हन ने मांडप छोड़ दी शादी

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान की तरह फैल गया। कमेंट सेक्शन में लोगों ने बुजुर्ग की ईमानदारी और पुलिसवाले के समझदारी भरे रवैये की खूब तारीफ की। कुछ यूजर्स ने मजाकिया कमेंट भी किए।

    कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। स्टीलबर्ड नाम की हेलमेट कंपनी ने भी इस बातचीत में हिस्सा लिया और कहा, कि वे बुजुर्ग को उनके साइज का हेलमेट गिफ्ट करना चाहते हैं। कंपनी ने लिखा, “हाय! हम उन्हें उनके साइज का हेलमेट गिफ्ट करना चाहेंगे। अगर कोई उन्हें जानता है, तो प्लीज हमसे कनेक्ट करवाएं।” एक यूजर ने कमेंट किया, “हेलमेट कंपनी ने भी इसके बारे में नहीं सोचा होगा, भाई बना दो।”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी में खाने की मारामारी, तंदूर के पास मची भगदड़, वायरल वीडियो ने उठाए सवाल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।