Elon Musk
    Photo Source - X

    Elon Musk: टेक्नोलॉजी के दिग्गज एलन मस्क एक बार फिर पाकिस्तान में विवादों में आ गए हैं। उनकी स्टारलिंक इंटरनेट सेवा के लाइसेंस को लेकर पाकिस्तानी सांसदों ने बड़ा एक्शन लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार समिति की चेयरपर्सन पलवाशा मोहम्मद जई खान ने कहा, कि कई सांसदों ने मस्क के "एंटी-पाकिस्तानी प्रोपेगंडा" की निंदा की है। मस्क ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ब्रिटेन में यौन शोषण के ऐतिहासिक मामलों पर विवादास्पद टिप्पणियां की हैं।

    सार्वजनिक जांच(Elon Musk)-

    ब्रिटेन के रोटरहैम शहर में एक सार्वजनिक जांच में 2014 में खुलासा हुआ, कि 1997 से 16 साल तक कम से कम 1,400 लड़कियों का यौन शोषण किया गया। इस केस में दर्जनों लोगों को अधिकतर दक्षिण एशियाई मूल के पाया गया। मस्क ने इसी संदर्भ में पाकिस्तानी मूल के पुरुषों द्वारा मुख्य रूप से गोरी लड़कियों के यौन शोषण के दावों को उजागर किया है, जिससे पाकिस्तानी सांसदों में भारी आक्रोश पैदा हुआ है।

    मस्क की माफी के साथ ही मंजूरी(Elon Musk)-

    पाकिस्तानी सांसदों ने मस्क से माफी मांगने की मांग की है। समिति में यह चर्चा हुई, कि स्टारलिंक सेवा के लाइसेंस को मस्क की माफी के साथ ही मंजूरी दी जाए। पलवाशा मोहम्मद जई खान ने स्पष्ट किया कि वे सीधे तौर पर लाइसेंस को माफी के साथ जोड़ने की बात नहीं कर रहे, लेकिन यह चर्चा का हिस्सा था और वह सरकार को अपनी सिफारिश दे सकते हैं।

    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति-

    मस्क वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और हाल ही में राजनीतिक मंच पर भी सक्रिय हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें सरकारी खर्च में कटौती के लिए एक नए विभाग का प्रमुख बनाया है। फिलहाल इस विवाद पर मस्क ने कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया नहीं दी है और पाकिस्तान सरकार स्टारलिंक लाइसेंस पर आखिरी फैसला लेने के लिए तैयार है।

    ये भी पढ़ें- क्या है HMPV Virus? आप संक्रमित हैं कैसे लगाएं पता? लक्षण से रोकथाम के उपाय तक सब जानें यहां

    सोशल मीडिया-

    इस पूरे विवाद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी हलचल मचा दी है। इसने न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि वैश्विक स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा, कि आगे क्या होता है और क्या मस्क स्टारलिंक सेवा के लिए पाकिस्तान में लाइसेंस प्राप्त कर पाएंगे।

    ये भी पढ़ें- क्या अब इज़राइल और गाज़ा के बीच नहीं होगा युद्ध? दोनों देशों ने लिया ऐतिहासिक..