Pokémon Card Auction
    Photo Source - Google

    Pokémon Card Auction: इंग्लैंड के वोकिंग शहर में रहने वाले एक रिटायर्ड डेकोरेटर की किस्मत अचानक बदल गई। उनके घर की अटारी में 15 साल से पड़े पोकेमॉन कार्ड नीलामी में 15.6 लाख पाउंड, यानी करीब ₹20 करोड़ में बिके। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें खुद अंदाज़ा नहीं था, कि ये कार्ड इतने कीमती हैं।

    कैसे पता चली कार्ड की कीमत?

    इन साहब को कार्ड की असली कीमत का पता तब चला, जब उन्होंने अपने स्थानीय अख़बार में पढ़ा कि एक अकेला पोकेमॉन कार्ड 6,000 पाउंड से ज़्यादा में बिका है। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा कलेक्शन नीलामी के लिए भेजने का फ़ैसला किया। ये कलेक्शन 15 साल से उनकी अटारी में रखा था।

    नीलामी में क्या हुआ?

    कलेक्शन की नीलामी बुधवार को सरे (Surrey) के Ewbank’s नीलामी घर में हुई और वो 15.6 लाख पाउंड में बिका। नीलामी घर के मुताबिक ये ब्रिटेन में अब तक की सबसे कीमती ट्रेडिंग कार्ड बिक्री है और ये यूरोप का रिकॉर्ड भी हो सकती है।

    अटारी में खज़ाना मिलना सच हो गया-

    BBC से बातचीत में उन्होंने, जिनकी पहचान उनके कहने पर गुप्त रखी गई है, कहा कि लोग अटारी में खज़ाना मिलने की बात करते हैं, लेकिन उनके मामले में ये सचमुच सच हुआ।

    ये भी पढ़ें- Ayatollah Ali Khamenei की अंतिम विदाई में क्यों लहराए गए लाल झंडे? जानिए इसका मतलब

    बेटे के बचपन से शुरू हुई कहानी-

    उन्होंने बताया कि 1990 के दशक के आख़िर में उनका बेटा छोटा था और स्कूल में कार्ड जमा करके आपस में बदलता था। उन्हें कार्ड देखने में अच्छे लगे और ये भी सोचा कि ये शायद अच्छा निवेश साबित हों। बेटे के पास उसके अपने कार्ड थे, पर उसे इन कार्ड को छूने नहीं दिया गया, जिस पर उन्हें खुशी है।

    ये भी पढ़ें- 58 बच्चे, 4 पत्नियां और कागज़ जलाकर बनता खाना, अफ़ग़ानिस्तान के इस घर की सच्चाई

    उन्होंने कुछ पूरे सेट मलेशिया के एक व्यक्ति से eBay पर खरीदे थे। कार्ड सील-बंद हालत में ही ख़ास पोकेमॉन बाइंडरों में लगाकर रखे गए थे। बाद में बेटे की दिलचस्पी इस खेल में खत्म हो गई, तो ये सब अटारी में रख दिए गए। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि जिस एक सेट को उन्होंने उस समय 300 पाउंड में खरीदा था, वो बुधवार की नीलामी में 75,000 पाउंड में बिका।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।