Viral Story
    Photo Source - Google

    Viral Story: चीन के जियांग्शी प्रांत की 12 साल की ली युए ने वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े सोचते भी नहीं। त्योहार पर मिले करीब 5 लाख 91 हजार रुपये के उपहार को बैंक में रखने की बजाय उसने एक स्टेशनरी दुकान खरीद ली और अपनी मां को 2 लाख 72 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर काम पर रख लिया।

    जब नन्ही ली को दिखी कमाई की राह-

    स्प्रिंग फेस्टिवल पर ली युए को करीब 44,000 युआन यानी लगभग 5 लाख 91 हजार रुपये बतौर उपहार मिले। जब उसने सोचा, कि इन पैसों को बैंक में रखें, तो उसे लगा, कि ब्याज दर इतनी कम है, कि महंगाई के सामने कुछ नहीं टिकेगा। तभी घर लौटते वक्त उसकी नजर एक बिकाऊ स्टेशनरी दुकान पर पड़ी। मां ने नुकसान की चेतावनी दी, लेकिन ली ने हार नहीं मानी और अपने उपहार के पैसों से वो दुकान खरीद ली।

    मां बनीं कर्मचारी बेटी बनी मालकिन-

    छुट्टियों में ली ने खुद दुकान संभाली, सामान का स्टॉक जमाया और सब कुछ व्यवस्थित किया। मार्च में स्कूल खुलने के बाद उसने अपनी मां को 3,000 युआन यानी करीब 2 लाख 72 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर दुकान चलाने की जिम्मेदारी दे दी। माँ रोज का काम संभालती थीं, जबकि ली खुद आपूर्तिकर्ताओं से बातचीत करती थी, कीमतें तय करती थी और कारोबार की रणनीति बनाती थी। सुबह दुकान खोलकर स्कूल जाना और शाम को पढ़ाई के बाद रात साढ़े आठ बजे तक दुकान पर काम करना, यही उसकी दिनचर्या बन गई।

    AI से बहीखाता और एक युआन की चतुर चाल-

    ली ने खुद AI उपकरण सीखकर दुकान का हिसाब-किताब रखना शुरू किया और एक दृश्य बहीखाता तैयार किया। जब एक हफ्ते में दुकान की आमदनी गिरी, तो उसने तुरंत फैसला लिया। उसने कीमतें घटाईं और मां से कहा, कि अगर हम पुराने खर्च की चिंता में डूबे रहे तो सामान नहीं बिकेगा और नकदी का संकट आ जाएगा। छोटी चीजें एक युआन यानी करीब 91 रुपये में बेचकर छोटे बच्चों को आकर्षित किया और अच्छे सामान पर 50 फीसदी की छूट देकर अभिभावकों को खींचा। इस साहसी कदम से ग्राहक फिर आने लगे।

    ये भी पढ़ें- 400 से ज्यादा जानें गईं, Afghanistan के अस्पताल पर Pakistan के खतरनाक हमले का वीडियो वायरल

    स्टेशनरी से खाने-पीने का कारोबार-

    जब ली को लगा, कि स्टेशनरी दुकान बहुत ज्यादा वक्त ले रही है, तो उसने कारोबार बदल दिया। नए उपकरण खरीदे और सॉसेज, संतरे का रस और ठंडे पेय बेचने लगी। उसने कहा, कि वो दिल से काम करने वाली मालकिन बनना चाहती है और बेचने से पहले हर चीज खुद चखती है। उसकी मां का कहना है, कि यह दुकान बेटी के लिए असली व्यापार की पाठशाला बन गई है। ली की कहानी चीन के सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इस नन्ही बॉस के हौसले की तारीफ कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Missile हमले में खत्म हुआ परिवार, फिर कैसे बच गए Mojtaba Khanmenei, लीक ऑडियो में हुआ खुलासा

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।