Tourists Stranded in Dubai
    Photo Source - Google

    Tourists Stranded in Dubai: ज़िंदगी में कभी-कभी वो होता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होती। एमिलिया वास्केज़ एक अमेरिकी महिला हैं, जो अपने छह साल के बेटे के साथ Dubai सिर्फ अपना जन्मदिन मनाने आई थीं। 26 फरवरी को वो Taj Dubai होटल में पहुंचीं, चमकदार शहर, आलीशान होटल और एक खूबसूरत जश्न का इंतज़ार।

    लेकिन दो ही दिन बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर हमला किया और ईरान की जवाबी कार्रवाई ने पूरे खाड़ी इलाके को हिला दिया। Dubai का आसमान बंद हो गया, सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गईं और Emilia का जन्मदिन का सफर अचानक एक अनजाने डर में बदल गया।

    होटल में कैद, बिल बढ़ता रहा-

    Taj Dubai एक पांच सितारा होटल है, जो Dubai मॉल के पास स्थित है। Emilia का कमरे का किराया अकेले करीब $300 यानी लगभग ₹27,500 रोज़ाना था। खाने-पीने और बाकी ज़रूरतों पर हर दिन $200 अलग से खर्च हो रहे थे। एक हफ्ते में यह रकम $6,800 यानी करीब ₹6.2 लाख तक पहुंच गई और यह सब तब जब वो वहां रुकना नहीं चाहती थीं, बस रुकना उनकी मजबूरी थी।

    Emilia ने एक अमेरिकी अखबार को बताया, “होटल मुझसे सीधे कह रहा है, कि अगर बिल नहीं भर सकती, तो कहीं और चली जाओ। लेकिन मैं बाहर जाने में खुद को सुरक्षित नहीं महसूस करती। इसलिए हर दिन एक-एक दिन बढ़ाती रही।” एक मां, अकेली, छह साल के बच्चे के साथ, जंग के बीच एक अजनबी शहर में यह डर समझने वाला था।

    सरकार का वादा, ज़मीन पर खालीपन-

    UAE की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने 1 मार्च को एलान किया था, कि फंसे हुए यात्रियों के रहने और खाने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। लेकिन इस वादे को अमल में कैसे लाया जाए, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। Emilia जैसे हज़ारों पर्यटकों को अभी तक नहीं पता, कि वो अपना पैसा कैसे और कहां से वापस पाएंगे।

    ये भी पढ़ें- UAE में खाने का संकट, Dubai के पास बचा सिर्फ इतने दिन का ताज़ा खाना

    कुछ निकले, बहुत अभी भी फंसे हैं-

    शुक्रवार को जब कुछ विमान सेवाएं दोबारा शुरू हुईं, तो Emilia आखिरकार Dubai से निकल पाईं। लेकिन उनकी तरह हज़ारों और पर्यटक अभी भी वहां अटके हैं, बढ़ते बिल, बंद आसमान और अनिश्चितता के बीच। Dubai जो हमेशा दुनिया का सबसे चमकदार और सुरक्षित शहर माना जाता था, आज उन लोगों के लिए एक अनचाहा पड़ाव बन गया है, जो बस घर वापस जाना चाहते हैं।

    ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका जंग के बीच UAE राष्ट्रपति का बयान, कहा हमें माफ करें..

    यह घटना याद दिलाती है, कि दुनिया में कहीं भी हालात कितनी तेज़ी से बदल सकते हैं और जश्न मनाने निकला इंसान कभी-कभी जंग के बीच खुद को खड़ा पाता है।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।