Paul Ehrlich Population Bomb
    Photo Source - Google

    Paul Ehrlich Population Bomb: “यह ब्रह्मांड सीमित है, इसके संसाधन सीमित हैं, अगर जीवन को अनियंत्रित छोड़ा गया, तो जीवन खत्म हो जाएगा। इसे ठीक करना होगा।” यह डायलॉग थानोस का नहीं, बल्कि उस शख्स की सोच का था, जिसने मार्वल के सबसे खतरनाक विलेन को इंस्पायर किया। अमेरिकी बायोलॉजिस्ट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर पॉल आर. एर्लिक का 13 मार्च 2026 को निधन हो गया। लेकिन उनकी विरासत और उनके विवाद आज भी उतने ही ज़िंदा हैं।

    ‘दिल्ली टैक्सी’ वाली रात और एक किताब का जन्म-

    1968 में एर्लिक ने एक किताब लिखी जिसका नाम था ‘द पॉपुलेशन बॉम्ब।’ इसकी पहली लाइन ही एक झटके की तरह थी, “मानवता को खाना खिलाने की जंग खत्म हो चुकी है।” यह किताब दरअसल उस रात की उपज थी, जब एर्लिक दिल्ली में एक टैक्सी में सफर कर रहे थे।

    उन्होंने बाद में लिखा, कि वो उस रात सड़कों पर भीड़ देखकर “डर गए थे” लोग खाते, नहाते, भीख मांगते नज़र आए और उन्हें यह सब “नरकीय” लगा। आलोचकों का कहना है, कि यही उनका असली पूर्वाग्रह था। उन्होंने एक “ओवरप्रिविलेज्ड टूरिस्ट” की नज़र से गैर-पश्चिमी दुनिया को एक जैविक खतरे की तरह देखा।

    किताब के अंदर छुपा था अंधेरा-

    एर्लिक की किताब सिर्फ चेतावनी नहीं थी, उसमें “समाधान” भी थे और वो समाधान रूह कंपा देने वाले थे। उन्होंने पानी और खाने में “टेम्पररी स्टेरिलेंट्स” मिलाने की बात की। उन्होंने सुझाव दिया, कि अगर भारत जैसे देश जन्मदर कम नहीं करते तो अमेरिका उनकी फूड एड बंद कर दे और “अपरिहार्य अकाल” को होने दे। उन्होंने बायोलॉजिकल वॉरफेयर के एक लेथल स्ट्रेन के भीड़भाड़ वाली आबादी में फैलने की कल्पना भी की।

    सबसे बड़ी बात, उनकी पूरी किताब में ओवरपॉपुलेशन की समस्या का ठीकरा लगभग पूरी तरह अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका पर फोड़ा गया, जो एक “लाइफबोट एथिक्स” फ्रेमवर्क बनाता था, जहां गोरा और अमीर पश्चिम खुद को बचाने के लिए बाकी दुनिया को नाव से धकेल सकता था।

    भारत की इमरजेंसी और चीन की वन-चाइल्ड पॉलिसी-

    एर्लिक की सोच सिर्फ किताबों तक नहीं रही, उसने सरकारों को हिलाया। 1976 में भारत में इंदिरा गांधी सरकार ने इमरजेंसी के दौरान जबरन नसबंदी अभियान चलाया, जिसमें 80 लाख से ज़्यादा मर्दों की ज़बरदस्ती वैसेक्टमी की गई। एर्लिक ने खुद इस “कोएर्शन” को “एक अच्छे काम के लिए ज़रूरी” बताया था और इसके लिए अमेरिकी हेलीकॉप्टर और डॉक्टर भेजने की वकालत की थी। 1979 में चीन ने वन-चाइल्ड पॉलिसी लागू की, जिसका खामियाजा देश आज भी बूढ़ी होती आबादी, लिंग असंतुलन और सिकुड़ती वर्कफोर्स के रूप में भुगत रहा है।

    बॉम्ब क्यों नहीं फटा-

    एर्लिक की भविष्यवाणी गलत क्यों साबित हुई? इसका जवाब है, नॉर्मन बोरलॉग। इस अमेरिकी एग्रीकल्चरिस्ट ने ग्रीन रिवॉल्यूशन के ज़रिए हाई-यील्ड फसलें विकसित कीं, जिन्होंने भारत जैसे देश को खाद्य-संकट से आत्मनिर्भरता तक पहुंचाया। 1980 में इकोनॉमिस्ट जूलियन साइमन ने एर्लिक से 1000 डॉलर की शर्त लगाई, कि पांच धातुओं की कीमतें दस साल में घटेंगी और जीते।

    1990 में एर्लिक ने बिना किसी नोट के एक चेक भेजा। डेमोग्राफिक ट्रांज़िशन मॉडल ने भी साबित किया. कि जैसे-जैसे देश अमीर होते हैं, शिक्षा बढ़ती है और महिलाएं वर्कफोर्स में आती हैं, जन्मदर खुद-ब-खुद गिरती है। आज जापान, इटली और साउथ कोरिया जैसे देश “पॉपुलेशन बस्ट” से जूझ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Iran ने 22 भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए बनाया नया रास्ता, जानिए कैसे

    थायनोस से सीख-

    ‘द पॉपुलेशन बॉम्ब’ आज एक चेतावनी की कहानी है, साइंटिफिक अलार्मिज़्म की, जहां डेटा को पूर्वाग्रह की चादर पर बिछाकर नस्लभेदी नीतियों को जायज़ ठहराया गया। एर्लिक का असली सबक यह है, कि जब भी कोई किसी “समस्या” का हल किसी खास तबके की आबादी घटाने में बताए, वो साइंस नहीं, यूजेनिक्स है।

    ये भी पढ़ें- “मैं ज़िंदा हूं”, Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो आया सामने, पर दुनिया को यकीन क्यों नहीं हो रहा?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।